School Holiday: पंजाब में हुई छुट्टी की घोषणा, जानिए कब बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

Punjab : पंजाब में बुधवार यानि कल के दिन इस दिन सारे राज्य में स्कूल तथा कॉलेज के साथ-साथ अन्य कार्यों में सरकारी संस्था बंद रहेगी.
 

The Chopal, Punjab : पंजाब में बुधवार यानि कल के दिन इस दिन सारे राज्य में स्कूल तथा कॉलेज के साथ-साथ अन्य कार्यों में सरकारी संस्था बंद रहेगी, छुट्टी की वजह है 1 मई को कल मजदूर दिवस है जिसकी वजह से सरकार ने पूरे राज्य में छुट्टी की घोषणा की है

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है। पहली बार मजदूर दिवस 1889 में मनाने का फैसला लिया गया था। इस दिन को मनाने की रूपरेखा अमेरिका के शिकागो शहर से बनने लगी थी, जब मजदूर एक होकर सड़क पर उतर आए थे।

क्यों मनाते हैं मजदूर दिवस

1886 से पहले अमेरिका में आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इस आंदोलन में अमेरिका के मजदूर सड़कों पर आ गए। अपने हक के लिए मजदूर हड़ताल पर बैठ गए। इस आंदोलन का कारण मजदूरों की कार्य अवधि थी। उस दौरान मजदूर एक दिन में 15-15 घंटे काम करते थे। आंदोलन के दौरान मजदूरों पर पुलिस ने गोली चला दी। इस दौरान कई मजदूरों की जान चली गई। सैकड़ों श्रमिक घायल हो गए।