गलत वक्त पर ली गई चाय की चुस्की पड़ सकती हैं मंहगी, जाने सही समय 
 

Best Time For Tea:भारत में अधिकांश लोग चाय को बहुत बुरा मानते हैं। साथ ही, हम आपको बताने जा रहे हैं कि चाय पीने का सही समय जानना महत्वपूर्ण है क्योंकि अगर आप चाय को गलत समय पर पीते हैं तो यह आपकी सेहत को खराब कर सकता है।

 

Best Time For Tea: भारत में चाय की चुस्की के साथ सरकार बन जाती है और समीकरण बिगड़ भी जाता है। बिगड़ी बात चाय के कप से बनती है। जब आपको किसी से दिल की बात करनी हो तो चाय की प्याली सबसे अच्छी जगह है। भारत में चाय अंग्रेजों की देन है, लेकिन हम भारतीयों ने इसका स्वाद भी बनाया है। ब्रिटेनियों ने सिर्फ ब्लैक टी लाया था, जिसे हमने दूध और चीनी मिलाकर चाय बनाई।

ये पढ़ें - हरियाणा की इस व्हीस्की की दीवानी हुई पुरी दुनिया, मिला हैं व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड का खिताब

भारत में करीब 69 प्रतिशत भारतीयों के दिन की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ होती है। करीब 30 प्रतिशत भारतीय ग्रीन-टी के साथ दिन शुरू करते है, लेकिन हम में से अधिकांश लोगों को चाय पीने का सही वक्त नहीं पता होता है। गलत वक्त पर चाय पीने से पाचन शक्ति प्रभावित होती है।

खाली पेट चाय न पिएं -

अधिकांश लोग बेड टी पीना पसंद करते हैं। उठने के साथ ही उन्हें गरमा-गरम चाय चाहिए होता है, लेकिन सुबह उठने के साथ ही खाली पेट चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है। खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं खाली पेट चाय पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। वहीं कुछ लोग रात को चाय पीते है। ऐसा करना भी गलत है, क्योंकि चाय आपकी नींद को खराब कर सकती है।

चाय पीने का सही वक्त क्या है -

चाय के शौकीन लोगों को सही वक्त पर चाय पीना चाहिए। चाय पीने का सही वक्त सुबह उठने के दो घंटे बाद या फिर ब्रेकफास्ट करने के एक घंटे के बाद है। बेहतर है कि चाय पीने से कुछ न कुछ जरूर खा लें। ऐसा करने से चाय का नकारात्मक प्रभाव शरीर पर नहीं पड़ता है। अगर सही तरीके और सही वक्त पर आप चाय पीते हैं तो शरीर को इसका लाभ भी मिलता है। सुबह बेड टी पीने वालों को अपनी आदत बदलनी चाहिए। सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीना आपके हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है।

ये पढ़ें - Cooking Oils: यह 6 प्रकार के कुकिंग ऑयल होते हैं शरीर के लिए जहर, जल्दी करे इनसे परहेज

चाय के फायदे -

अगर आप चाय सोने से 10 घंटे पहले पी जाए तो अच्छी नींद आती है। चाय से बॉडी में इंटरनल स्वेलिंग की समस्या कम होती है। चाय कॉर्टिसोल हार्मोन को कम करता है, जिससे नेगेटिविटी और उदासी कम होती है। कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। चाय आप पर स्ट्रेस हावी नहीं होने देता है। चाय को शौक से पीना चाहिए, इसकी लत नहीं होनी चाहिए। अगर आप चाय को लत की तरह जरूरत से ज्यादा पीते हैं तो आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। डाइजेशन की दिक्कत, नींद की समस्या हो सकती है।