Delhi से इन शहरों के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें टाइमिंग और स्टॉपेज डिटेल्स

Indian Railways : रेलवे ने त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। आईए आपको बताते हैं इन स्पेशल ट्रेनों के बारे में।
 

The Chopal , Railway : अगर आप ट्रेन से सफर (travel by train) करना पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन फिरोजपुर कैंट - नई दिल्ली और दिल्ली जंक्शन से फाजिल्का और दिल्ली जंक्शन के बीच चलाई जाएंगी। यहां हम आपको इन ट्रेनों के स्टॉपेज और समय की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। इससे आपको सफर के दौरान (during the journey) किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह स्पेशल ट्रेन इसी महीने यानी अक्टूबर से चलाई जानी हैं। अगर आप इन स्टेशनों के बीच सफर करते हैं तो इन ट्रेनों के चलने से आपको काफी राहत मिलेगी। आईए आपको बताते हैं इन स्पेशल ट्रेनों के बारे में।

फिरोजपुर कैंट - नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 04662 फिरोजपुर- नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 27.10.2023 को फिरोजपुर कैंट से दोपहर 01.25 बजे चलेगी। यह ट्रेन इसी दिन रात 11.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04661 नई दिल्ली - फिरोजपुर कैंट स्पेशल ट्रेन 28.10.2023 को नई दिल्ली से शाम 04.55 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन तड़के 04.00 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में फरीदकोट, कोट कपूरा जं, गंगसर जैतो, बठिण्डा जं, मानसा, बुढलाडा, बरेटा, जाखल जं, जींद जं, पानीपत जं, समालखा और भोड़वाल माजरी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

दिल्ली जंक्शन फिरोजपुर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 02402 फिरोपुर - दिल्ली जंक्शन स्पेशल ट्रेन 31.10.2023. को फिरोजपुर से दोपहर 01.25 बजे चलेगी। यह ट्रेन इसी दिन रात 11.15 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन नंबर 02401 दिल्ली जंक्शन - फिरोजपुर कैंट स्पेशल ट्रेन 01.11.2023 को दिल्ली जंक्शन से तड़के 04.45 बजे चलेगी। यह ट्रेन इसी दिन दोपहर 03.45 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में फरीदकोट, कोट कपूरा जंक्शन, गंगसर जैतो, बठिण्डा जं, मानसा, बुढलाडा, बरेटा, जाखल जं, जींद जं, पानीपत जं, समालखा और भोड़वाल माजरी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

दिल्ली जंक्शन - फिरोजपुर कैंट स्पेशन ट्रेन

गाड़ी संख्या 04674 फिरोजपुर - दिल्ली जंक्शन स्पेशल ट्रेन 27.10.2023. को फिरोजपुर कैंट से रात 11.30 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन पूर्वाह्न 10.05 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 04673 दिल्ली जंक्शन - फिरोजपुर कैंट स्पेशल ट्रेन 28.10.2023 को दिल्ली जंक्शन से दोपहर 03.30 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन तड़के 03.00 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में फरीदकोट, कोट कपूरा जं, गंगसर जैतो, बठिण्डा जं, रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी जं, नाभा, पटियाला, राजपुरा जं, अंबाला कैंट, करनाल, पानीपत जं, समालखा और भोड़वाल माजरी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

एक नवंबर को चलेगी यह ट्रेन

ट्रेन नंबर 04650 फिरोजपुर - नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 01.11.2023 को फिरोजपुर कैंट से पूर्वाहन 10.35 बजे चलेगी। यह ट्रेन उसी दिन रात 09.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04649 नई दिल्ली- फिरोजपुर कैंट स्पेशल ट्रेन 01.11.2023 को नई दिल्ली से रात 10.30 बजे चलेगी। यह ट्रेनअगले दिन सुबह 09.15 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में फरीदकोट, कोट कपूरा जं, गंगसर जैतो, बठिण्डा जं, मानसा, बुढलाडा, बरेटा, जाखल जं, जींद जं, पानीपत जं, समालखा और भोड़वाल माजरी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

फिरोजपुर कैंट स्पेशन ट्रेन

गाड़ी संख्या 02404 फिरोजपुर - दिल्ली जं॰ स्पेशल रेलगाड़ी 26.10.2023. को फिरोजपुर कैंट से रात 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 10.05 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04673 दिल्ली जं॰ - फिरोजपुर कैंट स्पेशल ट्रेन 25.10.2023 को दिल्ली जं॰ से पूर्वाह्न 10.45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 09.30 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में फरीदकोट, कोट कपूरा जं, गंगसर जैतो, बठिण्डा जं, रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी जं, नाभा, पटियाला, राजपुरा जं, अंबाला कैंट, करनाल ,पानीपत जं, समालखा और भोड़वाल माजरी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

04680 फिरोजपुर- दिल्ली जं॰ स्पेशल 01.11.2023. को फिरोजपुर कैंट से रात 11.30 बजे चलेगी। यह अगले दिन पूर्वाह्न 10.05 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04679 दिल्ली जं॰ - फिरोजपुर कैंट स्पेशल ट्रेन 02.11.2023 को दिल्ली जं॰ से रात 10.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 09.30 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में फरीदकोट, कोट कपूरा जं, गंगसर जैतो, बठिण्डा जं, रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी जं, नाभा, पटियाला, राजपुरा जं, अंबाला कैंट, करनाल, पानीपत जं, समालखा और भोड़वाल माजरी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

दिल्ली जंक्शन - फाजिल्का स्पेशल ट्रेन

04670 फाजिल्का - दिल्ली जंक्शन स्पेशल ट्रेन 25.10.2023 और 03.11.2023 को दिल्ली जं॰ से सुबह 09.00 बजे प्रस्थान कर
उसी दिन रात्रि 07.30 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04669 दिल्ली जं॰ - फाजिल्का स्पेशल 25.10.2023 और 03.11.2023 को दिल्ली जं॰ से रात 08.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09.30 बजे फाजिल्का पहुंचेगी।

शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे लाधूका, जलालाबाद, गुरु हरसहाय, फिरोजपुर कैंट, तलवंडी, मोगा, जगराओं, मुल्लांपुर, लुधियाना ,अम्बाला कैंट., करनाल, पानीपत जं, समालखा और भोड़वाल माजरी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

Also Read : देश का यह थर्मल प्लांट बनेगा आधुनिक, नई तकनीक से बनेगी बिजली