उत्तर प्रदेश में स्टील उद्योग करेगा बड़ा निवेश, नहीं होगी अब यूपी में रोजगार की कमी  
 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश भारत के लिए ग्रोथ इंजन का काम कर रहा है। वास्तव में, उत्तर प्रदेश अब भारत की विकास यात्रा का बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्सा भी बन गया है।
 

The Chopal - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश भारत के लिए ग्रोथ इंजन का काम कर रहा है। वास्तव में, उत्तर प्रदेश अब भारत की विकास यात्रा का बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्सा भी बन गया है। CM योगी शुक्रवार को होटल ताज में इंडियन स्टील एसोसिएशन की समिट में बोल रहे थे। इस दौरान, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए सर्वोत्तम परिस्थितियां हैं। मुख्यमंत्री योगी ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके निवेशों को सुरक्षित रखेगी। इसके अलावा, उन्होंने निवेशकों को सरकार की ओर से सभी प्रकार का सहयोग मिलने की भी बात कही।

ये भी पढ़ें - घर के बाहर भी देगा आपका साथ, पल पल की करेगा लाइव ट्रैकिंग 

उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा एक विंडो प्लेटफार्म है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विगत 6 सालों में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। आज राज्य में पर्वों और त्योहारों पर हिंसा नहीं होती। वीवीआईपी विजिट बहुत सुरक्षित और शांतिपूर्ण होती है। 2019 के प्रयागराज कुंभ में 24 करोड़ लोग आए थे, लेकिन हिंसा नहीं हुई। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है, उन्होंने कहा। आज उत्तर प्रदेश, निवेश मित्र के रूप में देश का सबसे बड़ा एक विंडो प्लेटफार्म है। CM योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने 25 क्षेत्रों की पॉलिसी बनाई है। ‘निवेश सारथी’ पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के साथ होने वाले एमओयू की निगरानी की जा रही है।

आज दिल्ली से पटना दस घंटे में मिल सकता है।

CM योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी सुधर गई है। 2017 में प्रदेश में मात्र दो एयरपोर्ट थे। आज नौ एयरपोर्ट पूरी तरह से क्रियाशील हैं, इनमें से तीन अंतर्राष्ट्रीय हैं। हम इस वर्ष के अंत तक दस नए एयरपोर्ट को क्रियाशील कर देंगे. इनमें से दो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या और जेवर होंगे। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। 13 एक्सप्रेस-वे वर्तमान में चल रहे हैं और प्रस्तावित हैं।

ये भी पढ़ें - इस कंपनी की सिम सिर्फ 30 रुपए में रहेगी चालू, साथ में मिलेगी कॉलर ट्यून 

हमने सदी की सबसे बड़ी आपदा के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया है। आज इस ट्रेन से दिल्ला से पटना दस घंटे में पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का सबसे गरीब हिस्सा बुंदेलखंड था। आज यह क्षेत्र भी एक राजमार्ग से जुड़ गया है। दिल्ली से चित्रकूट अब पांच घंटे में पहुंच सकते हैं। साथ ही, गंगा एक्सप्रेस-वे का काम भी तेजी से चल रहा है, जिसे 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से मेरठ से प्रयागराज सिर्फ छह घंटे में जा सकेंगे। 

ये भी पढ़ें - अगर आपका बच्चा भी नही पढ़ रहा तो फॉलो करें ये 5 टिप्स, किताबों से करने लगेगा प्यार 

उनका कहना था कि आज उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। वाराणसी में मल्टी मॉडल टर्मिनल की स्थापना भी युद्धस्तर पर चल रही है। दोनों डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के मध्य जंक्शन दादरी, उत्तर प्रदेश में हैं। यहाँ भी मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब का निर्माण चल रहा है, और बोड़ाकी में मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब का निर्माण भी चल रहा है।  औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह, इंडियन स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप ओमेन और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन अमरेंद्र प्रकाश ने कार्यक्रम में भाग लिया।