उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों पर भयानक रिपोर्ट आई सामने, देश का भी बुरा हाल 
 

Accidents in India:देश में हर दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत होती है। यह कभी-कभी हेलमेट लगाना, कभी-कभी तेज गाड़ी चलाना या शराब पीकर होता है। सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्ट दी है।
 

Road Accidents in India: देश में हर दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत होती है। यह कभी-कभी हेलमेट लगाना, कभी-कभी तेज गाड़ी चलाना या शराब पीकर होता है। सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्ट दी है। यह रिपोर्ट चौंकाने वाली और भयानक है। देशभर में रफ्तार का कहर कम होता नहीं देख रहा। ये आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। सड़क दुर्घटनाओं में हर साल लाखों लोग मर जाते हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने यह रिपोर्ट जारी की है।

ये पढ़ें - अंडे खाने का क्या हैं सही तरीका, एक दिन में कितने अंडे, ज्यादातर लोगों हैं इस बात से अनजान

रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में भारत में 4,61,312 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 1,68,491 लोग मर गए और 4,43,366 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 19 लोग मारे गए। 23.1% सड़क हादसे राज्य हाईवे पर हुए, जबकि 43.9% अन्य सड़कों पर हुए।

यूपी में सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मौतें

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 5 सालों से सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हुईं। 2018 से 2022 तक यूपी में सड़क दुर्घटनाओं में 1,07,822 लोग मारे गए। प्रदेश में 2018 में 22,256 मौतें हुईं, 2019 में 22,655, 2020 में 19,149, 2021 में 21,227 और 2022 में 22,595।

राज्य में कितने सड़क हादसे हुए?

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2022 में तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 64,105 सड़क दुर्घटनाएं हुईं. इसके बाद मध्य प्रदेश में 53,432 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, केरल में 43,910 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, उत्तर प्रदेश में 41,746 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, कर्नाटक में 39,762 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, महाराष्ट्र में 33,383 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, राजस्थान में 23,614 सड़क दुर्घटनाएं हुईं हैं। 

ये पढ़ें - नवंबर में इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, तरक्की के खुल जायेगें रास्ते