प्रयागराज जंक्शन से बमरौली के बीच बिछाई जा रही रेल लाइन, जल्द बनाकर तैयार होगा पहला रेलवे ब्रिज

UP News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में जल्द ही रेल फ्लाईओवर बन कर तैयार हो जाएगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण कार्यं रफ्तार पकड़ ली है। प्रयागराज जंक्शन से होकर गुजरने वाली मिठाई जा रही चौथी रेल लाइन इस फ्लाईओवर से होकर निकलेगी।

 
प्रयागराज जंक्शन से बमरौली के बीच बिछाई जा रही रेल लाइन, जल्द बनाकर तैयार होगा पहला रेलवे ब्रिज

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फ्लाईओवर और चौथी रेल लाइन का निर्माण जोरो पर चल रहा है। इस 112 पिलर के फ्लाईओवर को दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। प्रयागराज जंक्शन से लेकर बरौली तक बिछाई जाने वाली चौथी नई रेल लाइन इसी फ्लाईओवर से होकर निकलेगी। यह रेल फ्लाईओवर सूबेदारगंज स्थित उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के समीप दिल्ली-हावड़ा लाइन को क्रॉस करता हुआ बमरौली स्टेशन से पहले खत्म होगा। 

प्रयागराज जंक्शन से बमरौली के बीच दस किमी लंबी चौथी लाइन बिछाई जा रही है। इसी रेल लाइन पर तकरीबन तीन किलोमीटर लंबा रेल फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। 112 पिलर के इस रेल फ्लाईओवर का 70 फीसदी से ज्यादा काम किया जा चुका है।

महाकुंभ की वजह से तकरीबन पांच माह तक रेल फ्लाईओवर का निर्माण कार्य ठप रहा। होली बाद से ही देश के सबसे व्यस्त दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर ट्रेनों की लेटलतीफी कम करने के लिए रेल फ्लाईओवर के निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ ली।

493 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह रेल फ्लाईओवर रेल ट्रैक और सड़क दोनों के ऊपर से गुजरेगा। रेलवे के मिशन रफ्तार के तहत इस फ्लाईओवर की अहम भूमिका रहेगी। इस प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रतिघंटा की जानी है।

इसके निर्माण के बाद प्रयागराज जंक्शन पर रामबाग और प्रयाग से आने वाली वह ट्रेनें जो कानपुर की तरफ जाती हैं, उनके संचालन के दौरान जंक्शन की मुख्य लाइन पर ट्रैफिक नहीं रोकना होगा। इससे आउटर पर भी ट्रेनें नहीं फंसेंगी।

रेल फ्लाईओवर का निर्माण कार्य महाकुंभ के बाद तेजी से चल रहा है। दिसंबर 2025 तक इसका निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। इसके निर्माण के बाद पहले के मुकाबले ट्रेनों का संचालन और ज्यादा सुगम हो जाएगा।