कोटपुतली से आगरा तक अगले साल बनकर तैयार हो जाएगा हाईवे, नितिन गडकरी ने दी खुशखबरी
Rajasthan News : उत्तर प्रदेश और राजस्थान को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया जा रहा है। आगामी वर्ष सितंबर तक इस प्रोजेक्ट का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसी के साथ जयपुर में आयोजित राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट सीमिट के दौरान केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए नई बसें ला रहे हैं। इन बसों में एयर होस्टेज की तरह बस होस्टेज होगी। इन बसों का संचालन जयपुर से दिल्ली के बीच करने की योजना है।
Nitin Gadkari In Rajasthan : राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट सिमिट के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि राजस्थान के कोटपूतली से लेकर उत्तर प्रदेश के आगरा तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य अगले वर्ष सितंबर में पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पाली से रायपुर राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसकी डीपीआर का कार्य शुरू कर दिया गया है। और वही नॉर्दर्न जयपुर के रिंग रोड के लिए 6 करोड़ 50 लाख रूपए धनराशि मंजूर कर दी है। यह प्रोजेक्ट राजस्थान के विकास के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। इनके साथ ही गडकरी ने प्रदेश को कई अन्य सौगात भी दी है।
राजस्थान सरकार की ओर से जयपुर में आयोजित राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट एक सत्र में गडकरी ने कहा कि सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए नई बसें ला रहे हैं। एयर हास्टेज की तरह बस हास्टेज होंगी। बसों में एसी के साथ शानदार सीट होगी। दिल्ली और जयपुर के बीच ये बसें चलाने की योजना है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की चिंता को दूर करने के लिए हमनें इथेनाल बनाने का काम हाथ में लिया है। सड़क तंत्र मजबूत किया जा रहा है।
श्रीनगर और जम्मू के बीच 18 टनल बनाई गई
एक्सप्रेस वे के कारण दिल्ली-मुंबई की दूरी 320 किलोमीटर कम हो जाएगी। अब दिल्ली से मुंबई एक ट्रक 22 घंटे में चला जाता है, पहले 48 घंटे लगते थे। जामनगर-अमृतसर-बठिंडा सड़क मार्ग भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जहां कारगिल की लड़ाई हुई थी, वहां से बाबा अमरनाथ के दर्शन कर सकते हैं। हम एशिया की सबसे बड़ी टनल बना रहे हैं। श्रीनगर और जम्मू के बीच 18 टनल बनाई गई है।
कम ब्याज दर पर कर्ज उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा रही
शिवराज बोले, अब यांत्रिक खेती की तैयारी, बीज की 109 किस्में तैयार समिट में शामिल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे बासमती चावल की महक अमेरिका और कनाड़ा तक पहुंची है। खेती के लिए मजदूरों की कमी को देखते हुए यांत्रिक खेती करने की तैयारी की जा रही है। खेती में लागत को कम करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही किसानों को कम ब्याज दर पर कर्ज उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की जा रही है।
पाइप से नर्मदा मैया सभी जगह पहुंचेंगी
कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए बीज की 109 किस्में तैयार की गई हैं। केंद्र सरकार ने धान का ऐसा बीज तैयार किया है, जिसमें पानी की कम जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की नर्मदा का पानी अब गंगा तक पहुंचेगा। पाइप से नर्मदा मैया सभी जगह पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी पर फसलों की खरीद करती है। जरूरत होती है तो नीतिगत परिवर्तन भी करती है।
पांच सालों में दुनिया में नंबर वन हो जाएगा भारत का ऑटोमोबाइल बाजार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को भरोसा जताया कि भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग अगले पांच वर्षों में दुनिया में नंबर एक स्थान पर पहुंच जाएगा। इस दौरान उन्होंने भारत में लॉजिस्टिक्स लागत को दो सालों के अंदर नौ प्रतिशत तक कम करने के अपने मंत्रालय के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को रेखांकित किया।
अमेजन संभव शिखर सम्मेलन में बोलते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग की वृद्धि का उल्लेख किया। गडकरी ने कहा, 'मेरे पदभार संभालने के बाद से सात लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपये हो गया है।' 78 लाख करोड़ की लागत के साथ अमेरिका पहले स्थान पर और 47 लाख करोड़ के साथ चीन का ऑटोमोबाइल बाजार दूसरे नंबर पर है।