उत्तर प्रदेश के इस जिले की सड़क का चौड़ीकरण, आम जनता को मिलेगी खास सहूलियत मिलेगी
UP News: उत्तर प्रदेश में लोगों की यातायात कनेक्टिविटी आसान बनाने की लिए सरकार लगातार अच्छे प्रयास कर रही है। प्रदेश के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सरकार खास प्लान तैयार कर रही है। उत्तर प्रदेश के इस जिले में सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण होने के बाद लोगों को आने-जाने में होने वाली हर दिन की प्रॉब्लम से छुटकारा मिल जाएगा।
Balrampur News: सड़क चौड़ीकरण होने के बाद लोगों को आने-जाने में होने वाली हर दिन की प्रॉब्लम से छुटकारा मिल जाएगा। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर से राजमहल तक जाने वाली सड़क को चौड़ी बनाया जाएगा। 6.10 करोड़ रुपये इस पर खर्च होंगे। सड़क बनने से मंदिर आने वाले लोगों को आसानी होगी।
देवीपाटन मंदिर 51 में से एक है। यहां हर साल चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र में लाखों लोग मां पाटेश्वरी का दर्शन करने आते हैं। मुख्य मार्ग पर अधिक भीड़ होने के कारण अब मंदिर के पास पहुंचने के लिए देवीपाटन मंदिर से होकर नवों देवी मंदिर, परसपुर गांव तथा राज महल होते हुए मिल चौराहा तथा लाल चौराहा तक करीब तीन किलोमीटर सड़क को चौड़ा कराया जाएगा। इससे मंदिर में पहुंचने के लिए दो मार्ग बन जाएंगे।
क्षेत्रवासी संतोष, राजेंद्र बहादुर, प्रमोद कुमार और मोहित का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में आसानी होगी। कुमार शैलेंद्र, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, ने बताया कि सड़क की चौड़ीकरण की निविदा प्रक्रिया चल रही है। निविदा होने के बाद सड़क का निर्माण शुरू होगा। सड़क बनाने में लगभग एक वर्ष लगेगा।