UP का ये शहर है दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में शामिल, आप भी जान लें

UP Cheap City : क्या आपको पता है दुनिया का सबसे छोटा शहर कौन सा है। यह शहर यूपी में है। यह बहुत से लोग घूमने के लिए भी आते हैं।
 

UP News : पर्यटन के नजरिए से दुनिया के सबसे खुशहाल 40 शहरों की सूची में स्मार्ट सिटी कानपुर को 11वें स्थान पर रखा गया है। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क के सर्वे में शहरियों की मित्रता, पर्यटन स्थल, पर्यटकों से अपनत्व के आधार पर शहर को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

सैलानियों को लुभाने वाला यह अंदाज शहर के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देगा। चयन का आधार रहन-सहन, बेहतर खान-पान, मित्रता, कार्य क्षमता आदि रहे। सूची में पहले नंबर पर पुर्तगाल का लिस्बन है तो 40वें नंबर पर अमेरिका का न्यूयार्क है। हालांकि इंडेक्स को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। लोगों के बीच जिज्ञासा है कि आखिर शहर में लोगों की प्रसन्नता के आकलन का तरीका क्या अपनाया गया है। इसका सर्वे किन लोगों के बीच किया गया।

किन बिंदुओं पर कानपुर को मिले कितने अंक

कानपुर को अलग-अलग बि‍ंदुओं पर अलग नंबर मिले। अगर लाइफ एक्‍सपेंटेंसी की बात करें तो कानपुर इसमें 70.42 प्रतिशत पर रहा। वहीं अगर धूप निकलने के घंटों में कानपुर को 2600, तो वहीं साप्‍ताहिक कार्य दिवस के मामले में कानपुर 40.8 तो वहीं कानपुर के लोग दोस्‍ती करने के मामले में 9वें नंबर पर हैं। 

कानपुर चर्म उत्पाद, रात को देर तक जागने वाली खासियत के लिए प्रसिद्ध है। कानपुर को सबसे खुश शहर के लिए कई बिंदुओं को आधार माना गया है। मिलने का मस्त अंदाज सभी लोगों को भाता है और वह मुरीद हो जाते हैं।

Happiest Place to Travel 2023

कानपुर सस्ते शहरों में शुमार है जिससे यहां जीवन भी आसान है। कानपुर की इस उपलब्धि पर डीबीएस कालेज के प्राचार्य एवं पर्यटन में रुचि रखने वाले डा. अनिल मिश्र ने पर्यटन के लिहाज से शहर को सबसे अच्छा बताया है। निश्चित तौर पर यह शहर के पर्यटन को बढ़ावा देगा।

Also Read: Bihar में इस रिंग रोड के लिए 468 करोड़ में किया जाएगा जमीन अधिग्रहण