Noida की यह जगह रात को बन जाती रंगीन, घूमने के लिए सबसे बेस्ट
 

Places in Noida : रात में घूमने का शौक रखने वालों के लिए, इस लेख में हम आपको नोएडा की कुछ अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं।

 

The Chopal - किसी को भी खूबसूरत और नए स्थानों पर घूमने का शौक नहीं होता। यदि आप घुमक्कड़ों को कोई नई जगह बता दें, तो वे तुरंत उसे खोजने को तैयार हो जाएंगे। तो लीजिए, आज हम आपके लिए नोएडा के कुछ ऐसे स्थानों को लेकर आए हैं जो रात में देखना बहुत अच्छा है। अगर आप भी दिल्ली की प्लेसेस देखकर थक चुके हैं, तो दोस्तों के साथ शाम या रात घूमने का प्लान बना सकते हैं।

ये पढ़ें - उत्तर प्रदेश के 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं ने करवाया इस योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन

इन जगहों पर आप शॉपिंग कर सकते हैं, खाने-पीने का मजा ले सकते हैं, साथ ही अच्छी-अच्छी प्लेसेस पर फोटोज क्लिक करवा सकते हैं। चलिए फिर आपको नोएडा की इन जगहों के बारे में बताते हैं।

ग्रेट इंडियन प्लेस - The Great Indian Place​

ग्रेट इंडियन प्लेस शहर के सबसे बड़े मनोरंजन पार्क से जुड़ा हुआ है, हम बात कर रहे हैं वर्ल्ड्स ऑफ वंडर की जो नोएडा के सबसे मनोरंजक और आकर्षक स्थानों में से एक है। यहां करीबन हर लोकप्रिय इंटरनेशनल ब्रांड मौजूद हैं, जहां आप अपनी पसंद की खरीदारी आराम से कर सकते हैं। शॉपिंग के अलावा, मॉल में एक बड़ा एंटरटेनमेंट एरिया और एक बड़ा फूड कोर्ट भी है। इसमें परिवार और दोस्तों के साथ खाने-पीने के लिए कई मल्टीप्लेक्स और रेस्तरां भी हैं। यहां आप वीडियो गेम, स्नूकर, और पूल जैसी कई मजेदार एक्टिविटीज का भी आनंद उठा सकते हैं।  

​द ग्रेट वेनिस मॉल - The Great Venice Mall​

ग्रेटर नोएडा में मौजूद जीआईपी मॉल भी ट्रेडिशनल और ऐतिहासिक डिजाइनिंग के साथ खूबसूरत जगहों में से एक है। मॉल विनीशियन थीम के साथ बना हुआ है, यहां आपको विदेशी जगह वेनिस का भी मिश्रण दिखाई दे जाएगा। यहां सेंट मार्क बेसिलिका, जूलियस सीजर की मूर्ति और पीसा की झुकी हुई मीनार भी है। दोस्तों के साथ नाइट आउट प्लान करते समय ऐसी जगह की कल्पना आपने शायद ही की होगी। मॉल अपने आप में पार्टी का पूरा शहर है, यहां मनोरंजन से लेकर शॉपिंग तक सब कर सकते हैं। इसमें एक मूवी थियेटर, बच्चों के खेलने की जगह, एक शानदार फूड जोन सब है।  

​सेक्टर 18, नोएडा - Sector 18, Noida​

नोएडा की बात हो और इसमें सेक्टर 18 की बात न करें, ऐसा कैसा हो सकता है। इस जगह को आप रात में भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। मार्केटप्लेस, कैफे और मल्टीप्लेक्स सेक्टर -18 में सब कुछ मौजूद है। यहां का स्ट्रीट फूड सबसे ज्यादा फेमस है। नोएडा की नाइटलाइफ जीनी है, तो एक बार यहां अपने दोस्तों के साथ जरूर आएं। यहां काफिया, थियोस, बिग चिल, एलआईटी अल्ट्राबार, या ब्लू क्लब और लाउंज सब कुछ है। इसके अलावा, पास में मौजूद डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया भी एक शानदार हैंगआउट प्लेस है।

नोएडा पब एक्‍सचेंज

नोएडा के सेक्टर 18 में पब एक्सचेंज दिल्ली एनसीआर का सबसे अच्छा क्लब माना जाता है। यहां शराब की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। यहां एक लाइव बैंड है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे सुनने के बाद लोगों का यहां से लौटने का मन ही नहीं करता है। अगर ड्रिंक्स की बात करें तो आप डेथ फ्रैपे, वॉटरमेलन पैशन फ्रूट मोजिटो और शर्ली टेम्पल ट्राई कर सकते हैं। यह क्लब दोपहर 12:30 बजे से रात 11:55 बजे तक खुला रहता है, आप यह खूब एन्जॉय कर सकते हैं।

​गार्डन गैलेरिया मॉल - Gardens Galleria Mall​

अगर आप नोएडा सेक्टर 16 के आसपास गुजरते होंगे, तो जरूर आपने गार्डन गैलेरिया मॉल भी देखा होगा। हालांकि आपको इसके नाम पर नहीं जाना चाहिए, यहां गार्डन के साथ-साथ कई रेस्तरां हैं, जहां लोग अपनी शानदार नाइट को सेलिब्रेट करने के लिए आते हैं। कुल मिलाकर यहां खाना, एंटरटेनमेंट, शॉपिंग हर एक चीज का मजा ले सकते हैं।  

​स्काईहाउस - SkyHouse​

रात में नोएडा को एन्जॉय करने के लिए स्काईहाउस कैफे एंड बार भी किसी से कम नहीं है। यहां का स्वादिष्ट खाना और माहौल आपका दिल खुश कर देगा। किसी भी तरह के ओकेशन के लिए, फिर वो बर्थडे हो एनिवर्सरी हो यहां अपने दोस्तों के साथ हैंगऑउट करने की प्लानिंग कर सकते हैं।

ये पढ़ें - UP के इन 4 शहरों में एयरपोर्ट की तरह बनेंगे बसपोर्ट, एक पर 500 करोड़ रुपये होंगे खर्च