9 राज्यों को पार कर 4 दिन लगातार चलती है देश की यह ट्रेन,  4 हजार किलोमीटर का होता है सफर 

देश में रोजाना करोड़ों लोग भारतीय रेलवे से सफर करते हैं, यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। रोजाना 10 हजार से अधिक पैसेंजर ट्रेनें देश भर में चलाई हैं,
 

Indian Railway longest Train- Vivek Express: देश में रोजाना करोड़ों लोग भारतीय रेलवे से सफर करते हैं, यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। रोजाना 10 हजार से अधिक पैसेंजर ट्रेनें देश भर में चलाई हैं, परंतु क्या आप जानते हैं कि कौन सी पैसेंजर ट्रेन भारत में सबसे लंबी दूरी की होती है? विवेक एक्सप्रेस देश में यह रिकॉर्ड रखता है। यह ट्रेन चार दिन में चार हजार किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करती है। चलिए इस ट्रेन के बारे में सब कुछ जानते है। 

विवेक एक्सप्रेस की शुरुआत कब हुई? 

Vivek Express देश की सबसे लंबी ट्रेन है। 2011-12 के रेल बजट में इस ट्रेन की घोषणा की गई थी। इसका ऐलान स्वामी विवेकानंद के 150वें जन्मदिवस पर किया गया था। असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक इसका रास्ता है। यह भारत में सबसे लंबी दूरी की ट्रेन है। लंबी दूरी का सफर करने में यह दुनिया में 24वें स्थान पर है। 

यह ट्रेन डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी के बीच 4189 किलोमीटर चलती है। IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, विवेक एक्सप्रेस भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है। यह ट्रेन 9 राज्यों से गुजरती है और 59 स्टेशनों पर ठहरती है। यह ट्रेन है जो उत्तर-पूर्वी भारत को दक्षिण भारत से जोड़ता है।

9 राज्यों को पार करती है विवेक एक्सप्रेस ट्रेन असम, नागालैंड, बिहार, वेस्ट बंगाल, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरल से तमिलनाडु पहुंचती है। यह 9 राज्यों से गुजरता है।  

डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस (Dibrugarh-Kanyakumari Vivek Express) हफ्ते में दो दिन (मंगलवार और शनिवार) चलती है। 19 कोच हैं। तीन AC कोच हैं। 6 जनरल कोच हैं और 9 स्लीपर क्लास हैं। ट्रेन में पैन्ट्री कार भी है। ट्रेन 15905–15906 दोनों ओर जाती है। यह ट्रेन शाम 7.25 बजे डिब्रूगढ़ से निकलकर रात 22.00 बजे कन्याकुमारी पहुंचती है। 

डिब्रूगढ़, न्यू तिनसुकिया जं, नहार्कातिया, सिमलुगुरी जं, मारियानी जं, फुरकेटिंग जं, दीमापुर, दिफू, लुमडिंग जं, होजाई, जगी रोड, गुवाहाटी, गोलपारा टाउन, न्यू बोंगाईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूच बिहार, माथाभंगा, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, माल
 किशनगंज, मालदा टाउन, रामपुर हाट, बर्द्धमान जं, दानकुनी, खड़गपुर जं, बालासोर, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड जं, ब्रह्मपुर, पलासा, श्रीकाकुलम रोड, विजयनगरम जं, विशाखापत्तनम, दुव्वाडा, समालकोट जं, राजमुंदरी, एलुरु, विजयवाड़ा जं, ओंगोल, नेल्लोर, रेनिगुंटा जं, कटपडी जं, सलेम जेएन, इरोड जं, तिरुपूर, कोयंबटूर जे.एन, पलक्कड़ जं, त्रिशूर, अलुवा, एर्नाकुलम टाउन, कोट्टायम, चेनगन्नूर, कोल्लम जेएन, त्रिवेंद्रम सीएनटीएल, नागरकोइल जेएन, कन्याकुमारी.

ये पढ़ें - NCR की तरह हूबहू उत्तर प्रदेश में तैयार होगा SCR, प्रदेश के 8 जिले होंगे शामिल, बढ़ जाएगा भूमि का रेट