Aaj ka mausam : उत्तर प्रदेश में 3 दिनों तक शीत लहर, अन्य राज्यों में भी बदलेगा मौसम

Aaj ka mausam : उत्तर भारत के इन कई राज्यों जैसे कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, कश्मीर व उत्तराखंड में सर्दी का प्रकोप अभी भी जारी है। मंगलवार को बहुत से इलाकों में कोहरा और शीत लहर का प्रकोप रहा।
 

The Chopal (Today Weather Report) : उत्तर भारत के इन कई राज्यों जैसे कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, कश्मीर व उत्तराखंड में सर्दी का प्रकोप अभी भी जारी है। मंगलवार को बहुत से इलाकों में कोहरा और शीत लहर का प्रकोप रहा। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बुधवार के लिए कड़ाके की सर्दी का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं लखनऊ में मंगलवार रात घना कोहरा छाया रहा। शहर में सोमवार रात सबसे ठंडी रही। न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में एक या दो स्थानों पर शीतलहर चलने के आसार हैं। पूर्वांचल में एक या दो स्थानों पर पाला पड़ने की भी आशंका है। पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी अंचल में कई स्थानों पर घने से बहुत घना कोहरा छाया रहने के आसार हैं।

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार बर्फीले इलाकों से आ रही उत्तरी-पश्चिमी हवा ने असर दिखाया जिससे न्यूनतम पारा इतना नीचे आ गया। लगातार पछुआ हवा के प्रभाव ने लखनऊ समेत मैदानी इलाकों में गलन अत्यधिक बढ़ा दी है। मंगलवार की रात सीजन की सबसे सर्द रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शीतलहर की अधिकारिक घोषणा कर दी। कहा है कि फिलहाल दो से तीन दिनों तक इससे राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार निचले वायुमंडल में हो रहे घने कोहरे की वजह से रात का तापमान नीचे जाएगा। दिन में शीत दिवस की स्थिति तीन दिन रह सकती है। विक्षोभ से मौसम में परिवर्तन आने का पूर्वानुमान है।

घने कोहरे के चलते पांच उड़ानें हुई, निरस्त

रात से सुबह 9 बजे तक दृश्यता बेहद कम होने का असर उड़ानों पर पड़ा। लखनऊ से जेद्दा, वाराणसी, मुम्बई की कुल पांच उड़ानें निरस्त हुईं, जबकि 25 उड़ानें तय समय से लेट हुईं। रनवे पर दृश्यता बेहद कम होने से सुबह कुछ समय केलिए कोई विमान उतर नहीं सका। न कोई उड़ान भर पाया।

गोरखपुर में  ठंडे मौसम की सबसे सर्द सुबह, कांपने लगे लोग

पूर्वी यूपी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मकर संक्रांति के बीत जाने के बावजूद पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा। यह सीजन का और इस वर्ष का सबसे ठंडा दिन रहा। महानगर में मौसम अभी राहत देने के मूड में नहीं है। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। पारा लगातार नीचे लुढ़क रहा है। सोमवार को हुई धूप ने चढ़ते पारे के आसार दिखाए थे। इसके बावजूद मंगलवार को मौसम का मिजाज सर्द हो गया। न्यूनतम तापमान ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सुबह की शुरुआत ही गलन और बर्फीली हवाओं से हुई है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण गलन बढ़ गई। लोगों को गलन का अहसास हुआ।

3.3 डिग्री लुढ़का पारा

पिछले पांच दिनों ने न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस कम था। मंगलवार को इसमें जबरदस्त गिरावट हुई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस और नीचे लुढ़क का चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से करीब 6 डिग्री सेल्सियस कम है। पूर्वी यूपी में इन दिनों औसतन न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस होता है।

धूप से मिली राहत भरी साँस

जेट स्ट्रीम का असर अभी तीन दिनों तक बना रहेगा। सोमवार को दोपहर में कुछ देर के लिए सूरज निकला था। मंगलवार को दोपहर में एक बार फिर सूरज निकला। सूरज की तपिश सोमवार के मुकाबले अधिक रही। इससे दिन का तापमान उछल कर 16.6 डिग्री हो गया।

ये पढ़ें : Traffic Challan : ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले रहें सावधान, अब Digilocker से डिजिटली जब्त होंगे कागजात