राजस्थान में 24 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

 

THE CHOPAL - राजस्थान में लगातार मानसूनी बारिश जारी है और मौसम विभाग ने बारां और कोटा जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां केरौली, अजमेर, भीलवाड़ा, पाली, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़ और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी है। जोधपुर और बीकानेर संभाग में जोरदार बारिश की संभावना है।

ALSO READ - UP के इन 29 गांवों के किसानों को मिलेगा जमीन अधिग्रहण का मुआवजा

इसके अलावा टोंक, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर, और बूंदी में भी भारी बारिश की संभावना है। भीलवाड़ा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, करौली, अलवर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, दौसा, धौलपुर, सीकर, जयपुर, सिरोही, और झुंझुनूं में भी तेज बारिश की संभावना है।

ALSO READ - UP News : इन लोगों की जमीन खरीद पर नहीं लेनी पड़ेगी किसी भी प्रकार की अनुमति, नियमों में हुआ बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे देश में मौसमी स्थितियों के कारण जोरदार बारिश हो रही है। जून महीने में देश भर में बारिश की मात्रा सामान्य से कम है। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश से बचने की सलाह दी है, खासकर बाढ़ और जलजमाव से दूर रहने का निर्देश दिया है