UP की राजधानी आज झेलेगी बिजली संकट, कई इलाकों में आज होगी कटौती, दो लाख आबादी प्रभावित
 

UP News : आज राजधानी लखनऊ में दो लाख लोगों को बिजली नहीं मिलेगी। कई क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई ठप रहेगी। RDSS योजना में लेसा जर्जर तार और पोल बदलेगा।

 

UP Bijli News : शुक्रवार को लखनऊ में कपूरथला, गोमतीनगर और रजनीखंड सहित कई क्षेत्रों में विद्युत सेवा ठप रहेगी। RDSS योजना में लेसा जर्जर तार और पोल बदलेगा। शहर में रहने वाले लगभग दो लाख लोगों को इससे बिजली की कमी होगी। शुक्रवार को कपूरथला उपकेंद्र सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगा। यह सेक्टर-ए, बी, ई, एफ, अलीगंज, प्रगति बाजार, चंद्रलोक, रविन्द्र गार्डेन, फत्तेपुर और चांदगंज सहित कई क्षेत्रों पर प्रभाव डालेगा। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक गोमतीनगर के पत्रकारपुरम, विनयखंड-एक, तीन और चार में बिजली नहीं मिलेगी। विश्वास खंड-3 में बिजली दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक विभूतिखंड में बिजली नहीं मिलेगी। 

ये पढ़ें - EPFO : अगर सेलरी से कट रहा है हर महीने PF, तो होंगे ये 7 फायदे

लाप्लास उपकेंद्र सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। शाहनजफ रोड, जल निगम ऑफिस, नेशनल पीजी कॉलेज, चिरैय्या झील तिराहा, रोहित हाउस, निलेश रस्तोगी बिल्डिंग, रॉयल कैफे, सेवा चिकेन और राणा प्रताप मार्ग सहित कई इलाके इससे प्रभावित होंगे। रतनखंड उपकेंद्र (शारदा नगर) सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा। वृंदावन डिवीजन के ओमेक्स उपकेंद्र में बिजली सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी। रजनीखंड और मानसरोवर उपकेंद्र सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेंगे।

ये पढ़ें - UP में इन बिजली उपभोक्ताओं की फंसी मीटर रीडिंग, यूपी सरकार ने बदला यह नियम