UP बिजली विभाग अफसरों की नई तैयारी, 20 फरवरी से चलाया जाएगा ये बड़ा अभियान

UP News : 20 फरवरी से उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग एक व्यापक अभियान शुरू करेगा। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों से प्रतिक्रिया ली जाएगी।

 
UP बिजली विभाग अफसरों की नई तैयारी, 20 फरवरी से चलाया जाएगा ये बड़ा अभियान

Uttar Pradesh : यूपी बिजली विभाग उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक व्यापक अभियान शुरू करने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि 20 फरवरी से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को सुधारने और लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए एक दस दिवसीय विशेष अभियान शुरू होगा। “बिजली सेवा व जनसंपर्क अभियान” में उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों से राय ली जाएगी। फीडबैक के आधार पर जहां आवश्यक हो, सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।  

ये पढ़ें - UP में ये कर्मचारी अब 62 की बजाय इस उम्र में होंगे रिटायर, बढ़ गई रिटायरमेंट उम्र

ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को जारी बयान में यह जानकारी दी है। 20 फरवरी से 29 फरवरी तक प्रदेश भर में यह अभियान चलेगा, जो 'उपभोक्ता देवो भवः' की परिकल्पना को साकार करेगा। अभियान के दौरान, वितरण मंडल (अधीक्षण अभियन्ता) स्तर के इंजीनियर को अपने कार्यालय या सर्किट हाउस पर उपस्थित करके सांसद, विधायक, महापौर, अध्यक्ष नगर पालिका, नगर पंचायत और उपभोक्ताओं से फीडबैक लेना होगा। इस बैठक के दौरान क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ता सुविधा से संबंधित कराए जा रहे कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा।

ये पढ़ें - UP में नए रिंग रोड के निर्माण की कवायद तेज, DM ने किया निरीक्षण, इस जिलों में लोगों के लिए ख़ुशखबरी