UP Police : यूपी के इस जिले में अब 75 की जगह 109 केंद्रों पर होगी  पुलिस भर्ती परीक्षा
 

UP News : बदायूं जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा कराने के लिए पहले 75 जगह बनाई गई थीं, लेकिन एक कक्ष में 24 परीक्षार्थी बैठने के नियम के कारण अब 109 जगह बनाई गई हैं। 

 

UP Police : आपको बता दे की 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा बदायूं जिले में होगी। पुलिस भर्ती बोर्ड से मिले निर्देशों के बाद, जिले में इस दिशा में काम होना शुरू हो गया है। परीक्षा कराने के लिए पहले 75 स्थान थे, लेकिन एक कक्ष में 24 परीक्षार्थी बैठने के नियम के कारण अब 109 स्थान बनाए गए हैं।  16 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ में आरक्षी नागरिक पुलिस की परीक्षा होगी।

ये पढ़ें - गणतंत्र दिवस पर UP की बेटी बजाएगी कर्तव्यपथ बैंड, फ्रांस के राष्ट्रपति व विदेशी मेहमानों के सामने करेगी नाम रोशन 

इसलिए जिले में परीक्षण स्थल बनाए जा रहे हैं। जिले में 36,822 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए प्रस्तावित हैं, विभाग ने बताया। भर्ती बोर्ड ने कहा है कि एक कमरे में केवल 24 परीक्षार्थी परीक्षा दे सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बाद में 109 विद्यालयों का चयन किया। जहां पुलिस भर्ती की परीक्षा होनी है इन विद्यालयों में शासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा। पुलिस भर्ती बोर्ड कार्यालय को बाद में विद्यालयों की अंतिम सूची भेजी जाएगी।

ये पढ़ें - बिहार वालों को मिलेगा देश का सबसे लंबा सड़क पुल, 1200 करोड़ रुपये की लागत से 171 में 166 पिलर तैयार