UP Railway : लखनऊ से इन शहरों के बीच चलेगी नई वंदेभारत ट्रेन, जानें टाइमिंग और किराया

Vande Bharat Train : यूपी के लखनऊ में रहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब लखनऊ के शहरों में नई वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है।
 
UP Railway: New Vande Bharat train will run between these cities from Lucknow, know timing and fare

UP News : यूपी की राजधानी लखनऊ में रहने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर है। लखनऊ से पड़ोसी राज्यों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। लखनऊ से वंदे भारत ट्रेन को चलाने की तैयारी की जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वार्ष्णेय ने लखनऊ से देहरादून के बीच वंदेभारत और कोटद्वार से दिल्ली के बीच रात्रि रेल सेवा का संचालन जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।

राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री वार्ष्णेय से नई दिल्ली में मुलाकात की। बलूनी ने कहा कि देहरादून से दिल्ली के बीच वंदेभारत सेवा शुरू हो चुकी है, जिससे राज्य को लोगों को काफी लाभ मिला है। उन्होंने देहरादून से लखनऊ के बीच भी इस सेवा को जल्द शुरू कराने का आग्रह किया।

बलूनी ने बताया कि कोविड काल में कोटद्वार से दिल्ली के बीच रात्रि रेल सेवा बंद है। कोटद्वार से चार डिब्बे मसूरी एक्सप्रेस पर नजीबाबाद में जोड़े जाते थे लेकिन ये तब से बंद होने की वजह से गढ़वाल क्षेत्र के लोगों को असुविधा हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने कोटद्वार से नई रेल सेवा शुरू करने का वादा किया है।

उधर,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला के नेतृत्व में कोटद्वार के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद बलूनी से मिला। उन्होंने कोटद्वार से दिल्ली-जयपुर के लिए रात्रि रेलसेवा शुरू करने की मांग की। कहा कि इससे स्थानीय व्यापारियों और सेना के जवानों को काफी सुविधा होगी।

Also Read: इंदौर की सस्ती और डिजाइनर कुर्तो वाली मार्केट, रोजाना हजारों महिलाएं करने आती है शॉपिंग