UP में आने वाली है नौकरीयों की बहार, प्रदेश में 90 दिनों में मिलेगी एक लाख नौकरी, बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी
UP News : उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी अपडेट आई है। प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होने वाले हैं। देश में उद्योगों का विकास जोरों शोरों से करवाया जा रहा है।
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश पिछले कुछ सालों से विकास के मामले में काफी तेजी से विकसित हो रहा है। इसी साल प्रदेश में 80 से ज्यादा नई फैक्ट्री का संचालन शुरू होने वाला है। यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में उद्योगों का विकास तेजी से हो रहा है। क्योंकि 80 से अधिक नई फैक्ट्रियों को दिसंबर तक शुरू करने की तैयारी हो चुकी है व्यवसायों को अपने उत्पादों को तेजी से निर्यात करने की सुविधा मिलेगी, क्योंकि 17 अप्रैल 2025 से नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से व्यावसायिक विमानों की उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
इन क्षेत्रों में कार्यरत कंपनियां
यमुना प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-29, 30, 32 और 33 तेजी से औद्योगिक क्षेत्र बन रहे हैं। वर्तमान में सेक्टर-29 और 32 में सात कंपनियां काम कर रही हैं। पूरे शहर में बारह कंपनियां अपना उत्पादन शुरू कर चुकी हैं। 264 औद्योगिक इकाइयों का निर्माण प्राधिकरण ने किया है।
एक लाख लोगों को काम मिलेगा
दिसंबर 2024 तक आठ नई औद्योगिक इकाइयों के शुरू होने से क्षेत्र में लगभग एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। यमुना सिटी के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को मजबूत करने में यह कदम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को विकसित करने से क्षेत्र में बसावट और हरियाली दोनों बढ़ेगी। जिससे शहर के कुल स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शहर की औद्योगिक वृद्धि में नई चाल
प्राधिकरण की यह कार्रवाई न केवल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को नौकरी के अवसर भी देगी। कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने उत्पादों का निर्यात करना आसान होगा क्योंकि ये उड़ानें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चलती हैं। यमुना सिटी को एक बड़े औद्योगिक केंद्र बनने में यह कदम मदद करेगा। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में व्यापक बदलाव होगा।