UP News : उत्तर प्रदेश के इस शहर में पटाखा फैक्ट्री में हुआ भयानक विस्फोट, 5 की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में पांच लोग मारे गए। धमाका इतना भयंकर था कि तीन लोग मौके पर मर गए। एक की हालत अभी भी गंभीर है।

 
UP News: Terrible explosion in firecracker factory in this city of Uttar Pradesh, 5 killed

UP News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में पांच लोग मारे गए। वहीं, एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में फैक्ट्री चलाने वाले व्यक्ति भी शामिल हैं। जिला अस्पताल में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई भेजा गया। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में सात से आठ लोगों का काम था।

ये पढ़ें - World Cup 2023 : मोहम्मद शमी को UP के CM योगी ने दिया बड़ा तोहफा, ग्रामीण हुए गदगद

पुलिस ने बताया कि बलवंतपुर गांव थाना सरसावा क्षेत्र के सौराणा के पास हुआ था। यहां एक लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाका हुआ। तीन लोग घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दो अन्य लोग की मौत हो गई। अब तक पांच लोग मौत हो चुकी हैं। हादसे में मरने वालों में से सभी सरसावा के सलेमपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे।  

ये पढ़ें - यूपी सरकार का नया एजुकेशन प्लान होगा लागू, पढ़ाई के घंटे होंगे कम, नो बैग पॉलिसी भी होगी शुरू

हादसे के तुरंत बाद सहारनपुर के आईजी डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात की जांच की। उन्हें पता चला कि फैक्ट्री में सात से आठ लोगों ने काम किया है। 3 शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। क्रिटिकल इंजर्ड को एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।