Assembly: UP विधानसभा सत्र के दूसरे दिन महंगाई और बाढ़ पर हो सकता है सपा का हंगामा

 

THE CHOPAL - विधानसभा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में बाढ़ और महंगाई का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरने की योजना बनाई है। कांग्रेस पार्टी भी उत्तर प्रदेश नागर स्थानीय स्वायत्त शासन विधि संशोधन अधिनियम 2023 और उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 2023 का विरोध कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, सपा उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अध्यादेश-2023 (द्वितीय और तृतीय संशोधन) पर भी प्रश्न उठाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - Weather News: राजस्थान में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बरसात

इससे पहले, यूपी विधानसभा सत्र का पहला दिन भी एक-दूसरे पर किए गए निजी हमलों का नाम था। नेताओं ने एक दूसरे पर प्रतिक्रिया दी। सदन ने अतीक और अशरफ सहित बारह पूर्व विधायकों को सम्मान दिया। चार विधायकों का जन्मदिन भी वहीं मनाया गया। 

ये भी पढ़ें - राजस्थान: क्या राहुल गांधी रेप पीड़िता के घर जाएंगे? बीजेपी ने उठाया सवाल