Weahter : दिल्ली में कैसा होगा अगले सप्ताह मौसम का मिजाज, जाने IMD का ताज़ा बुलेटिन
 

Delhi's climate : दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण बढ़ने लगा है। दिल्ली की हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। 
 

The Chopal : दिल्लीवाले इस समय दमघोंटू हवा से परेशान हैं। हवा स्वास्थ्य को भी धीरे-धीरे ही सही नुकसान पहुंचा रही है। आज भी दिल्ली का AQI 335 रहा जो बहुत खराब माना जाता है। हालांकि मौसम विभाग ने आज मौसम साफ रहने की आशंका जताई है। सुबह न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में कमी का मतलब है कि दिल्ली में ठंड भी बढ़ने लगी है। लोगों को ज्यादातर सुबह और शाम के वक्त ठंड का अहसास हो रहा है और दोपहर के वक्त तापमान ज्यादा रहता है। आइए अगले 7 दिनों तक दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है उसपर नजर डाल लेते हैं।

ये पढ़ें - UP Update : सोलर सिटी के नाम से जाना जाएगा यूपी का ये शहर, 165.10 एकड़ जमीन पर लगेगा प्लांट

दिल्ली में अगले हफ्ते तक का हाल जान लीजिए

दिल्ली मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के मौसम का अपडेट दिया है। 18 नवंबर की बात करें तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक जा सकता है। आज मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। वहीं 19 से 23 नवंबर के मौसम की बात करें तो इस दौरान भी हल्की धुंध बनी रहेगी। मौसम इस दौरान भी साफ रहेगा। हालांकि इस बीच बारिश का कोई अमुमान नहीं है।

पड़ोसी राज्यों का क्या है अपडेट

दिल्ली से सटे पड़ोसी राज्यों की बात करें तो यहां भी मौसम साफ रहने का ही अनुमान है। हालांकि ठंड बढ़ने से पहाड़ी राज्यों के लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट बालटिस्तान में भी 21 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। कोई बारिश नहीं होगी। यही हाल उत्तराखंड, पंजाब, हरियाण, चंडीगढ़, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भी आगे मौसम साफ ही रहने की उम्मीद है।

कड़ाके की ठंड के लिए अभी लंबा इंतज़ार

कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने की वजह से राजधानी में सुबह की ठंड में हल्की सी कमी आएगी। यह कमी दो से तीन दिन तक बनी रह सकती है। इस एक्टिव डिस्टरबेंस का इससे अधिक असर पड़ने की संभावना नहीं है। दो से तीन दिन बाद इस सिस्टम के दूर जाने पर एक बार फिर तापमान में हल्की गिरावट आएगी। सर्दी के बहुत अधिक बढ़ने की उम्मीद अगले छह से सात दिनों में नहीं हैं।

ये पढ़ें - Liquor Tax : शराब पीने वालों से इतनी होती है सरकार की कमाई, जानिये 1000 रुपये की बोतल पर कितना लगता है टैक्स