Weather News : उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा, दिल्ली-पंजाब वाले रहे तैयार 
 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि घने कोहरे के चलते देखने की क्षमता कम हो जाती है। इससे विमान सेवाओं और ट्रेनों दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
 

The Chopal, नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि घने कोहरे के चलते देखने की क्षमता कम हो जाती है। इससे विमान सेवाओं और ट्रेनों दोनों प्रभावित हो रहे हैं। प्रादेशिक मौसम विभाग ने येलो अलर्ट निकाला है। वास्तव में, पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते ठिठुरन बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार, 4 जनवरी को पारा गिरेगा। तापमान 7 डिग्री से 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। सुबह के वक्त आसमान साफ रहेगा और हल्के से मध्यम स्तर पर कोहरा छाने की उम्मीद है।

ये पढ़ें - CIBIL Score RBI ने बनाए 5 सख्त नियम, 26 तारीख को हो जायेगें लागू

स्काईमेट वेदर ने बताया कि आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में भी कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है, जो हल्की से मध्यम हो सकती है। केरल, तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में कोल्डडे से लेकर सीवियर कोल्डडे की स्थिति जारी रह सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और बिहार में भारी कोहरा हो सकता है। राजस्थान, हरियाणा और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है.

जबकि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अभी भीषण ठंड से राहत नहीं मिल रही है। IMBD ने कहा कि पंजाब-हरियाणा सहित चार राज्यों में कोल्ड डे की हालत गंभीर रहने वाली है। लेकिन अगले दो दिनों में हालात सुधरने की उम्मीद है। गुरुवार की सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ घंटों के लिए घना से बेहद घना कोहरा रहेगा, और शुक्रवार को भी घना कोहरा रहेगा।

ये पढ़ें - NCR के नजदीक इस इलाके में 16 एकड़ में बसाया जाएगा नया सेक्टर, जमीन मालिकों को 20 साल के पहले हिसाब से दिया जाएगा मुहावजा

गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कोल्ड डे हो सकता है। दक्षिण भारत में भी बारिश होने की संभावना है। IMMD ने दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMDI ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

IMD ने कहा कि अगले तीन दिनों में मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में पारा भी जा सकता है। यहाँ तापमान कम से कम 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है और फिर स्थिर रहता है।  वहीं अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत के बाकी इलाकों में न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.