Weather Update : कड़ाके की ठंड से थर-थर कांप उत्तर भारत, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
 

Weather Update Today : उत्तर भारत में कोहरे के साथ-साथ शीतलहर भी लोगों को मुश्किल बना रही है; पिछले कुछ दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में ठंड अचानक बढ़ी है, और कई ट्रेन और फ्लाइट कम दृश्यता के चलते लेट गए हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में परिस्थितियां ऐसी ही हैं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

 

The Chopal : दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तरी और मध्य भारत में शीतलहर अभी भी जारी है। दिल्ली की राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, सबसे कम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था। हालाँकि, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट आज जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इनमें से कुछ स्थानों पर रेड अलर्ट जारी किया है।

ये पढ़ें - SIP Calculator : सिर्फ 100 रुपये बचाकर आप बन सकते हो करोड़पति, निवेश का दमदार तरीका 

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली। हालांकि हवा चलने के कारण ठंड महसूस हुई। इधर दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कई उड़ानें प्रभावित हुई। हालांकि दिल्ली आने वाली ट्रेनें करीब 20 घंटे की देरी से चलीं। इस बाद दिसंबर का महीना पिछले 6 सालों में सबसे गर्म रहा। इस महीने अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री के आसपास रहा।

ये पढ़ें - UP School News: कड़कड़ाती ठंड में बंद हुए यूपी के स्कूल, तो कहीं बदल गया टाइम, आपके जिले का क्या हैं हाल 

इधर आईएमडी ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। इस महीने उत्तरी और मैदानी भारत में शीत लहर की स्थिति रहेगी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि अगले तीन महीनों में सामान्य बारिश हो सकती है। हालांकि देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।महापात्र ने यह भी कहा है कि उत्तर-पूर्व भारत में ज्यादा गर्म दिनों का अनुभव हो सकता है। जनवरी में सामान्य से अधिक तापमान रहने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार जनवरी में मध्य भारत में सामान्य से अधिक शीतलहर की संभावना है।