Weather Update : भारी ठंड और घने कोहरे से कब मिलेगी राहत, जानिए मौसम विभाग का नया अपडेट

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। इसके अलावा, कई राज्यों में शीतलहर के चलते भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि, अब इससे थोड़ी राहत मिलने वाली है।
 

The Chopal : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। इसके अलावा, कई राज्यों में शीतलहर के चलते भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि, अब इससे थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने गुड न्यूज देते हुए बताया है कि उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक घने से बहुत घना कोहरा रहने वाला है। दो दिन बाद इससे धीरे-धीरे राहत मिलने लगेगी। वहीं, कड़ाके की ठंड के पीछे वजह बन रहा कोल्ड डे और गंभीर कोल्ड डे से भी राहत मिलने जा रही है। दो दिनों के बाद इसमें कमी आने लगेगी। दो दिनों के बाद यानी कि 30 जनवरी से ठिठुरन से राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3-6 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों, उत्तर पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को सबसे कम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 25-31 जनवरी तक मौसम का मिजाज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बदलने वाला है। इन दिनों हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, अगले 24 घंटे के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा में हल्की बारिश का अलर्ट है। अंडमान और निकोबार द्वीप में भी जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने जा रही है।

ये पढ़ें - UP में बनेगा 300 किमी लंबा नया रिंग रोड, इन जिलों को मिलेगा फायदा, 1490 करोड़ रुपए हुए जारी