नमक काला हो, सफेद हो या सेंधा नुकसान बराबर, घी से बेहतर तेल, अनहेल्दी डाइट से बढ़ रही बीमारियां
 

The Chopal : देश में आधी से ज्यादा बीमारियों की वजह अनहेल्दी डाइट है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की स्टडी में सामने आया है कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड के इस्तेमाल के कारण बीमारी का बोझ तेजी से बढ़ रहा है। देश में 56.4% बीमारियां ऐसा ही फूड खाने से हो रही है। आईसीएमआर के अनुसार नमक चाहे काला हो, सफेद हो या सेंधा। ज्यादा इस्तेमाल बराबर का नुकसान देता है।
 

The Chopal : देश में आधी से ज्यादा बीमारियों की वजह अनहेल्दी डाइट है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की स्टडी में सामने आया है कि अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड के इस्तेमाल के कारण बीमारी का बोझ तेजी से बढ़ रहा है। देश में 56.4% बीमारियां ऐसा ही फूड खाने से हो रही है। आईसीएमआर के अनुसार नमक चाहे काला हो, सफेद हो या सेंधा। ज्यादा इस्तेमाल बराबर का नुकसान देता है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि घी से बेहतर तेल का सेवन होता है। घी, पाम ऑयल और नारियल तेल में सैचुरेटेड फैटी एसिड सबसे ज्यादा होते हैं। वहीं सरसों के तेल में सबसे कम पाए जाते हैं। भारतीय थाली में तीन तरह का फैटी एसिड व सैचुरेटेड फैट होता है। इस कारण दिल से जुड़ी बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए इसे तत्काल कम करना चाहिए।

क्या जरूरी... रोज 100 ग्रा. फल, 400 ग्राम सब्जी, 85 ग्रा. दूध या दही खाएं

* रिपोर्ट में सुझाया गया है कि खानपान हेल्दी बनाकर वक्त से पहले होने वाली मौतों को रोका जा सकता है। शुगर और फैट युक्त खाद्य पदार्थों की बढ़ती खपत, कम शारीरिक गतिविधि, वजन को समस्याओं ने सेहत पर प्रभाव डाला है। अनहेल्दी खाने से भारतीय जल्दी बूढ़े हो रहे हैं। • आईसीएमआर ने हमारे खाने में किन चीजों की क्या मात्रा होनी चाहिए, इसे लेकर 13 साल बाद गाइडलाइन्स जारी की है। इसमें नमक व शुगर के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रहने के लिए आम वयस्क को रोज 1,200 ग्राम भोजन करना है। हमारी थाली में 100 ग्राम फल, 400 ग्राम सब्जी, 300 या दही, 85 ग्राम दाल या अंडा, 35 ग्राम मेवा-बीज और बढ़ते हेल्दी जरूरी ग्राम दूध 250 ग्राम अनाज का सेवन जरूरी है।

56% बीमारियां नूडल्स, चिप्स और जैसे अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से

आईसीएमआर के अनुसार, चिप्स, आइसक्रीम जैसे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड सेहत के लिए काफी हानिकारक हैं। इनमें उच्च मात्रा में वसा, शकर और नमक होता है, जो मोटापे को बढ़ाता है। इससे हार्ट अटैक की आशंका भी बढ़ जाती है। संस्थान ने नूडल्स, सेरेल्स, मिक्स सूप और केक मिक्स जैसे खानों को अल्ट्रा- प्रोसेस्ड फूड्स की कैटेगरी में डाला है। आईसीएमआर ने यह भी कहा है कि खरीदी करने से पहले पूरी तरह बांड नाम पर निर्भर रहने के बजाय डिब्बों पर लगे खाद्य लेबल को पढ़ें।