भारतीय किसान क्यों इज़राल की और रुख कर रहे है? इसके पीछे है यह बड़ी वजह 

जमीन के साथ साथ इजरायल हवा में भी खेती करने में काफी फेमस माना जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश ने एरोपोनिक्स तकनीक से भी खेती की जा रही है....

 

The Chopal : अरबी देशों के बीच बसा एक छोटा सा देश इजरायल आज पूरी दुनिया में एक शक्तिशाली देश के रूप में माना जाता है। ये देश रक्षा और कृषि दोनों के रूप में फेमस है। यहां की कृषि तकनीक इतनी विकसित की गई है कि समुद्र और रेगिस्तान से घिरे होने पर भी फसलें हमेशा उगती रहती हैं। अब भारत के किसानों से इस देश का संबंध बताते हैं।

शुरू से, भारत के किसानों और इजरायलियों के बीच तकनीकी कनेक्शन इतना आगे नहीं रहा है। यहां सब कुछ पारंपरिक रूप से हो रहा था। खासतौर से, खेती लगभग 100% पारंपरिक रूप से होती थी, जिसकी वजह से भारत को इस क्षेत्र में काफी नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन 1993 में भारत और इजरायल ने कृषि क्षेत्र में सहयोग करने से देश के किसानों की हालत सुधरने लगी। फिलहाल की बात करें तो आज भारत में इजरायल के सहयोग से ३० से अधिक कृषि परियोजनाएं चल रही हैं।

ये भी पढ़ें - UP News : यूपी में महिलाओं को मिला दिवाली गिफ्ट, योगी सरकार देगी 1.75 करोड़ ग्रहणियों को फ्री गैस सिलेंडर 

भारतीय किसान तकनीक की मदद से अपने देश में उन्नत खेती करना चाहते हैं तो इजरायल जाकर ट्रेनिंग ले सकते हैं। यही कारण है कि भारत से कई किसान इजरायल जाकर ट्रेनिंग लेते हैं और फिर अपने देश में वापस आकर अपने उत्पादन को कई गुना बढ़ाते हैं। आपको बता दें कि इजरायल भी भारत में कृषि ट्रेनिंग सेंटर चलाता है।

यहां हवा में भी सब्जियां उगाई जाती हैं

ये देश हवा में खेती करने के लिए भी जाना जाता है। आपको हैरान होगा कि इस देश ने एरोपोनिक्स खेती भी शुरू की है। इस तकनीक से खेती करने के लिए जमीन की जरूरत नहीं होती। मुख्य बात यह है कि इस तकनीक से उगाई गई सब्जियां किसी भी लिहाज से मिट्टी में उगाई गई सब्जियों से कम नहीं होतीं।

ये भी पढ़ें - UP News: यूपी में दीपावली व दशहरा को लेकर सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, नहीं होगी अब बती गुल