Auto : ग्राहकों को तरस गई यह कार, 31 दिन में बिकी मात्र 3 गाड़ी 
 

ऑटो सेगमेंट में कार बहुतायत है। हाल ही में कंपनियों ने कारों की बिक्री की जानकारी शेयर की है, जिसमें सबसे कम बिकने वाली दो कारें सबसे ऊपर हैं। नीचे खबर में, आप लोगों को इन कार खरीदने से इनकार करने के कारणों को विस्तार से जानेंगे..

 

Auto : अक्टूबर 2023 में टोयोटा वेल्फीर की केवल तीन इकाइयों की बिक्री हुई है। आंकड़े देखें तो अक्टूबर 2023 में सबसे कम बिकने वाली गाड़ियों में सिट्रोन और ह्यूंदी के दो-दो वाहन शामिल हैं। आंकड़े बताते हैं कि पिछले 31 दिनों में सिट्रोन EC3 की कुल 179 यूनिट बेची गई हैं।

9 डुअल कलर ऑप्शन

Citroen eC3 के बारे में बता दें तो यह कार फास्ट डीसी चार्जर से महज 57 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 320 km तक चलती है। Citroen eC3 शुरुआती कीमत 11.61 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार में 315 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।

ये पढ़ें - 445 दिन की FD पर ये बैंक दे रहा है इतना अधिक ब्याज, हो रहा भारी निवेश

कार का टॉप मॉडल 12.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इस फ्यूचरिस्टिक कार में कुल 13 कलर आते हैं, जिनमें से 9 डुअल कलर ऑप्शन हैं। इस कार में सेफ्टी के लिए फ्रंट केबीन में डुअल एयरबैग मिलते हैं। इसें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह स्मार्ट कार 10.2-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ऑफर की जाती है।

कार में 14 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Toyota Vellfire के बारे में बताएं तो इसमें 2.5-लीटर का धाकड़ इंजन मिलता है। यह मल्टी पर्पज कार शुरआती कीमत 1.20 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में आती है। इस 7 सीटर कार में 193 PS की पावर मिलती है। कार में 14 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह कार 240 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

ये पढे - LIC की शानदार स्कीम, बिना सरकारी नौकरी के मिलेगी 16 हजार रुपये महीना पेंशन

कार में 15-स्पीकर, डुअल पैनल सनरूफ और वायरलेस फोन की सुविधा मिली है। यह कार क्रूज कंट्रोल, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक और लेन कीप असिस्ट के साथ आती है। कार में छह एयरबैग और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलते हैं। यह बिग साइज लग्जरी कार है। जिसमें बेहद एलीट फीचर्स मिलते हैं।

कार                                          संख्या 

toyota vellfire                            3
citroen c5 aircross                    5
hyundai kona electric               44
mahindra marazzo                   88
volkswagen taigun                   98
jeep meridian                           109
hyundai ioniq 5                        117
kia ev6                                     141
skoda kodiaq                           176
citroen ec3                               179