दिल्ली लाल किले पर हिंसा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हज़ार था ईनाम, जानिए कैसे पकड़ा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 26 जनवरी हिंसा मामले में आरोपी सुखदेव सिंह को चंडीगढ़ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पहले उसकी गिरफ्तारी पर पचास हज़ार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। गणतंत्र दिवस के दिन हुई थी हिंसा दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों
 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 26 जनवरी हिंसा मामले में आरोपी सुखदेव सिंह को चंडीगढ़ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पहले उसकी गिरफ्तारी पर पचास हज़ार  रुपये के इनाम  की घोषणा की थी।

गणतंत्र दिवस के दिन हुई थी हिंसा
दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला था। इस दौरान राजधानी में लाल किले समेत तमाम जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव मचाया था। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों के हमले में राजधानी में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए थे। इस मामले में पुलिस ने 34 एफआईआर दर्ज की थीं।