LPG Price: आज बजट के दिन एलपीजी सिलेंडर के ताजा भाव अपडेट, राजधानी दिल्ली से पटना तक ये हैं रेट
LPG Price 1st Feb 2023: भारत में आज बजट डे है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पू्र्ण बजट ससंद में पेश करेंगी। इस बीच आइए जान लेते हैं कि घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder Price) के ताजा रेट के बारे में। बता दे कि हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के रेट अपडेट होते हैं। बता दें साल 2021 में बजट के बाद सिलेंडर 100 रुपये तक महंगा हुआ था।
अभी आज यानी एक फरवरी की बात करें तो दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 1769 रुपये तक तो कोलकाता में 1870 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 1721 तक तो चेन्नई में 1917 रुपये है। घरेलू और कॉमर्शियल दोनों एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
फरवरी में तीन बार बढ़ा था दाम
2021 में बजट के तीन दिन बाद ही घरेलू एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा था। चार फरवरी 2021 को एलपीजी सिलेंडर 25 रुपये तक महंगा हो गया। दिल्ली में इसके दाम बढ़कर 694 रुपये से 719 रुपये पर पहुंच गए। दाम का बढ़ना यहीं नही रुका। 11 दिन बाद 15 फरवरी को दूसरी बार सिलेंडर के दाम बढ़े और यह 50 रुपये महंगा होकर 769 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गया। लोगों को अभी और रुलाना भी बाकी था। ठीक 10 दिन बाद 25 रुपये का एक और झटका लगा और 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 794 रुपये तक पहुंच गई।
अगर इस साल की बात करें तो नए साल में एक जनवरी को एलपीजी सिलेंडर दिल्ली से पटना तक महंगा भी हो गया। 1 जनवरी 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में तो कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में 25 रुपये की बढ़ोतरी भी की गई। बता दें 6 जुलाई 2022 को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में बदलाव किया गया था। वह भी उपभोक्ताओं की जेब पर 50 रुपये का बोझ डालते हुए। पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 153.5 रुपये तक महंगा हुआ।
इन शहरों में आज इस रेट पर मिल रहे घरेलू एलपीजी सिलेंडर
पटना 1151
लेह 1249
आईजोल 1210
श्रीनगर 1169
कन्या कुमारी 1137
अंडमान 1129
रांची 1110.5
शिमला 1097.5
डिब्रूगढ़ 1095
लखनऊ 1090.5
उदयपुर 1084.5
इंदौर 1081
कोलकाता 1079
देहरादून 1072
चेन्नई 1068.5
आगरा 1065.5
चंडीगढ़ 1062.5
विशाखापट्टनम 1061
अहमदाबाद 1060
भोपाल 1058.5
जयपुर 1056.5
बेंगलुरू 1055.5
मुंबई 1052.5
दिल्ली 1053
Note : सभी रेट IOC से प्राप्त है
साल 2022 में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव
6 अक्टूबर 2021 899.50 15 रुपये बढ़ा
22 मार्च 2022 949.50 50 रुपये बढ़ा
7 मई 2022 999.50 50 रुपये बढ़ा
19 मई 2022 1003 3.50 रुपये बढ़ा
6 जुलाई 2022 1053 50 रुपये बढ़ा
Note : सभी रेट IOC से प्राप्त है
घरेलू एलपीजी सिलेंडर लगभग 154 रुपये महंगा
साल 2022 में 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपये तक महंगा हुआ। वहीं, ठीक इसके उलटा 19 किलो वाला सिलेंडर 357 रुपये सस्ता भी हो गया। इस दौरान 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 18 बार बदलाव हुए। इसमें 12 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और केवल 6 बार ही महंगा। नीले रंग वाला एलपीजी सिलेंडर के भाव एक नवंबर 2022 को बदला था और दिल्ली में यह 1860 रुपये से 1744 रुपये पर आ गया। अब इस साल पहली बार 25 रुपये बढकर 1769 रुपये तक पहुंचा है।
Also Read: Mustard: पाला पड़ने से सरसों की कीमतों में हुआ सुधार, बनी तेजी की संभावना, जानिए रिपोर्ट