Mausam - हरियाणा में आने वाले पाँच दिन भी बदलेगा मौसम का मिजाज, जाने अपडेट
THE CHOPAL - हरियाणा में बरसात और आंधी का दौर लगभग बीत गया है। बीते दिन अधिकतम पारा भी एक ही दिन में 2.6 डिग्री तक बढ़ गया। हालांकि शुक्रवार सुबह कुछ क्षेत्रों के लिए राहत भरी रही। यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, नारनौल व सिरसा में अल सुबह से रुक रुक कर हल्की बरसात भी हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का आकलन है कि 5 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तपिश बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें - दिल्ली-NCR के 87 गावों की जमीन का होगा अधिग्रहण, इस जगह बनाया जाएगा आधुनिक सुविधा वाला डिजिटल शहर
यमुनानगर में बरस रहे मेघ -
IMD चंडीगढ़ की ओर से आज सुबह के 6 घंटों का जो डाटा जारी हुआ है, उसमें बताया गया है कि सुबह से पंचकूला में 1 एमएम, नारनौल में 1 MM, कुरुक्षेत्र में 1.5 MM, यमुनानगर में 2.5 MM और सिरसा में 0.5 MM बरसात हुई है। कुछ हिस्सों पर अगले कुछ घंटों में हल्की बरसात के आसार भी बने हुए हैं।
इन क्षेत्रों में आंधी के साथ बरसात संभव-
मौसम विभाग ने चेताया है कि हिसार, फतेहाबाद, बापौली, घरौंडा, करनाल, इंद्री, रादौर, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, कैथल, निलोखेड़ी, टोहाना, नरवाना, कलायत, थानेसर, गुहला, पेहोवा शाहबाद,अंबाला, बराडा, जगाधरी, छछरौली और नारयणगढ़ में बादल गरजेंगे, आकाशीय बिजली चमकेगी और अचानक से तेज हवा के साथ मध्यम स्तर की बरसात की संभावना है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. एमएल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 5 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की दिशा में बदलाव पुरवाई से पश्चिमी चलने और बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रहेगी।
फिर आएगा पश्चिमी विक्षोभ-
उन्होंने बताया कि विशेषकर दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 6 जून से मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना बन रही है।