हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 दिन बारिश के आसार, ओलावृष्टि अलर्ट ,इन जिलों में 32 डिग्री पहुंचा पारा
The Chopal, नई दिल्ली: हरियाणा में आज से मौसम करवट लेने जा रहा है। अब पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में 28 फरवरी से 3 मार्च के बीच बारिश की संभावना भी बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना भी बनी हुई है।
प्रदेश के मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान समय में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय भी हो रहा है, इसके असर से हरियाणा में आंशिक रूप से बादल भी छाने की उम्मीद बन रही है।
पहाड़ों की बर्फवारी का हरियाणा में दिखेगा पूरा असर
चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक आज रात को यह पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा, NCR व दिल्ली से भी आगे निकल जाएगा। इसके बाद 28 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब पर एक दबाव का क्षेत्र नया बनेगा। इसके प्रभाव से 28 फरवरी से 3 मार्च के बीच उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फवारी की भी पूरी संभावना है, जिसका असर हरियाणा में भी कुछ दिखाई देगा।
प्रदेश के तापमान में हुई बढ़ोतरी
प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 27.0 से 32.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 से 6.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10.0 से 14.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2.0 से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
इन जिलों के लिए जारी येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ जिलों के लिए 1 मार्च को लेकर अलर्ट घोषित किया है। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल और यमुनानगर में 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलने का अंदेशा भी जताया है। इसके अलावा दक्षिण और दक्षिण पूर्व के सोनीपत और पानीपत में भी एक मार्च को मौसम खराब होने की बात कही है। पश्चिम हरियाणा के हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान के किसान इस तरह जीरें की खेती कर होंगे मालामाल, होगी 2 से सवा दो लाख रुपये की कमाई