गठिया बाय जैसे कई रोगों का खात्मा कर देता है यह पौधा, सफेद बाल की परेशानी हो जायेगी गायब

देश में औषधि प्रणाली से रोगों का इलाज कई दशकों से चला आ रहा है। इसके लिए वेद द्वारा कई पत्तियां और जड़ी बूटियां को इकट्ठा करके उपचार किया जाता है। आजकल यह प्रणाली धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है, लेकिन आज भी हमारे आसपास कई ऐसे पौधे दिखाई देंगे।
 

The Chopal, Bihar News : देश में औषधि प्रणाली से रोगों का इलाज कई दशकों से चला आ रहा है। इसके लिए वेद द्वारा कई पत्तियां और जड़ी बूटियां को इकट्ठा करके उपचार किया जाता है। आजकल यह प्रणाली धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है, लेकिन आज भी हमारे आसपास कई ऐसे पौधे दिखाई देंगे। जिससे आप खुद अपना उपचार कर सकते हैं। इनमें से एक होता है अरंडी का पौधा इसके तेल से कई फायदे मिलते हैं।

इसके बीज और पत्ती दोनों फायदेमंद हैं। लेकिन लोग इसका उपयोग नहीं करते क्योंकि वे इसे जंगली मानते हैं। आपको बता दें कि अरंडी के बीज से तेल निकालकर उसे उच्च मूल्य पर बेचा जाता है। इससे कई लाभ मिलते हैं। आयुर्वेदाचार्य गणेश शर्मा ने कहा कि आंखों को अरंडी का तेल अच्छा लगता है, यह खांसी में काम करता है, इसका उपयोग किडनी की सूजन, साइटिका, पाइल्स, गठिया रोग में भी होता है। इसके तेल भी बालों के लिए बहुत अच्छे हैं।

आयुर्वेदाचार्य गणेश शर्मा ने बताया कि पत्ती के कई फायदे हैं। जो दस्त से पीड़ित हैं नीम का पत्ता और अरंडी का पत्ता मिलाकर दो बूंद नींबू का रस मिलाकर पीने से बहुत फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं, यह पेट की कई समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

 Also Read : हरियाणा के किसानों की मौज, कम ब्याज दरों पर मिलेगा फसल लोन