Jodhpur Weather: जोधपुर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से कोहरे की चादर,आगामी दिनों में ऐसा रहेगा मौसम   

 

The Chopal, जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में शुक्रवार की सुबह कोहरे की चादर  नजर आई। आज सुबह से ही पूरा शहर कोहरे की आगोश में दिखा। कोहरा होने से ठिठुरन भी बढ गई। जिलें में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आई नमी के चलते कोहरा छाया। आज विजिबिलिटी 500 मीटर रही। कोहरे में सड़क पर 500 मीटर से आगे कुछ नजर नहीं आया। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी शहर में बादलों की आवाजाही रहेगी। आज बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री तक व नमी 31 से 95 रहेगी। कल से तेज सर्दी बढने की संभावना भी है।

मौसम विभाग के मुताबिक शहर में पश्चिमी विक्षोभ का आज से खत्म हो जाएगा। ऐसे में शनिवार से तेज सर्दी की संभावना बन रही है। शनिवार सुबह भी कोहरा छाया रहेगा। वही थर्ड कोल्ड वेव के चलते रविवार को और तेज सर्दी पड़ने की संभावना है।

इधर, पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से गुरुवार को जिलें में पूरे दिन बादलों की आवाजाही भी रही। बादल छंटने के बाद शाम को तापमान में गिरावट रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। नमी के कारण अल सुबह शहर कोहरे की आगोश में नजर आया। विजिबिलिटी कम होने से तड़के सुबह घर से निकलने वालो को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। आज विजिबिलिटी इतनी कम थी कि शहर का किला पास से भी नजर नहीं आया।

आज भी बादल छाए रहने के आसार 

गुरुवार को बादलों की आवाजाही के चलते शहर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 13.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। दिन निकलने के साथ तापमान बढ़ा लेकिन बादलों की आवाजाही भी नहीं रुकी। अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 26.8 डिग्री पहुंच तक गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।

Also Read: राजस्थान में इस तारीख से शीतलहर का अलर्ट, यहाँ हुई जबरदस्त बारिश