Rajasthan Weather: राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ बारिश के साथ ओलावृष्टि, इन 5 संभागों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी 

 

Weather Alert : राजस्थान राज्य में अगले 10 दिन तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। इस दौरान प्रदेश में बादल, बारिश और ओलावृष्टि की भी जताई गई है। अब एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के अधिकतर जिलों में दिखाई देगा। मौसम विभाग की माने तो अगले सप्ताहभर तक राजस्थान के कई संभागों में बारिश और हवाओं का जोर बना रहेगा। इसके बाद तीन दिन तक ओलावृष्टि भी परेशान करेगी। वही बता दें कि रात के तापमान में ज्यादा असर दिखाई नहीं देगा, जबकि दिन के तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट भी दर्ज हो सकती है। ऐसे में माना जा सकता है कि फरवरी के पहले सप्ताह तक सर्द हवाओं के साथ सर्दी का जोर प्रदेश में जारी रहेगा।

इन 5 पांच संभागों पर रहेगा असर

राज्य के मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा ने मीडिया से बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से छाए बादलों ने सर्दी की कमान संभाल ली है, जिसके चलते कोटा और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई है। उधर बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट भी दर्ज हो रही है। शर्मा की माने तो बारिश और हवाओं का जोर पूर्वी राजस्थान पर अधिक दिखाई देगा। 24 जनवरी को चार से पांच संभागों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। जबकि जोधपुर और अजमेर संभाग में बारिश का असर दिखाई नहीं देगा। हालाकि हवाओं का जोर यहा रह सकता है।

इन जिलों में मावठ की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 24 व 25 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ भी बन रहा है, जिसका सीधे तौर पर असर कोटा और भरतपुर संभाग पर अधिक दिखाई देगा। 24 जनवरी को शेखावाटी सहित कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिनभर बादल छाए रहने से गर्मी का असर कम होगा और दोपहर में भी सर्द हवाएं भी चल सकती हैं। बादलों के साथ बूंदाबांदी व बारिश का दौर 29 जनवरी तक रहने की संभावना बन रही है।

29 के बाद ओलावृष्टि के आसार 

मौसम विभाग की माने तो 29 जनवरी के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा, इसके चलते तीन दिन तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसा होता है तो किसानों की फसलों को नुकसान की संभावना भी होगी।  

किसी भी समय आ सकती है इन जिलों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी को दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली जिले और आसपास के क्षेत्रों मे कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी/ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

Also Read: Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड से राहत, अब इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी