Rajasthan Weather Update: राजस्थान के इन जिलों में शीतलहर से पारा 5 डिग्री तक आया, आगामी दिनों में ऐसा रहेगा मौसम  
 

 

The Chopal, जयपुर:  मौसम में एकदम आए परिवर्तन के साथ ही रेगिस्तान में एक बार फिर से अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते दो दिन से शीतलहर चलने से तापमान 5 डिग्री गिरकर एक डिजिट तक पहुंच गया है। इस तरह से बार-बार बदल रहे मौसम से लोगों को खासी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं खेतों में खड़ी फसलों में ओंस की बूंदें भी जमा हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में सर्दी और तेज होगी। 15-16 को बाड़मेर का न्यूनतम पारा 5-6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना भी जताई है।

खेतों में खड़ी फसलों पर ओंस जमी 

दरअसल, इस साल के 14 दिनों में प्रदेश में बार-बार बदलाव देखने को मिला है। जनवरी के फर्स्ट वीक से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हुई। इससे सर्दी के तेवर भी कुछ तेज हो गए। 5 जनवरी तापमान में 6.9 डिग्री तक था और इस सीजन का सबसे सर्द रात भी थी। लेकिन इसके बाद तापमान बढ़ने के साथ-साथ सर्दी का असर भी कुछ कम होने लगा। 12 जनवरी को रात का तापमान में 14 डिग्री से पार तक चला गया था। गुरुवार को कुछ इलाकों में तो शुक्रवार को जिले भर में घना कोहरा भी छा गया। इसके साथ शीतलहर शुरू हो गई। 36 घंटों में तापमान में एक साथ 5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। बीती रात का तापमान 9 डिग्री तक भी पहुंच गया है। शनिवार को सुबह से हवा के साथ कड़ाके की ठंड भी शुरू हो गई।

बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलता मौसम 

बाड़मेर जिले में एक बार फिर सर्दी ने पलटवार किया है। बीती रात को हवा के साथ सर्दी के तेवर भी तीखे हो गए है। लोग होटल, ढाबों पर चाय की चुस्कियां लेते हुए अलाव करते नजर आए। वहीं गांव से शहर तक लोग सर्दी से बचने के लिए भी जतन करते नजर आए। बाड़मेर निवासी प्रमोद के मुताबिक इस साल के 14 दिनों में मौसम में लगातार बदलाव जारी है। इससे लोगों को बड़ी परेशानी होने के साथ बीमार भी हो रहे है।

36 घंटों में रात व दिन का पारा 5 डिग्री लुड़क 

बीते 36 घंटों में बाड़मेर का पारा 5 डिग्री तक गिर गया। गुरुवार रात से शुरू हुआ शीत लहर का दौर अभी लगातार चल रहा है। गुरुवार को अधिकतम 28.0 और न्यूनतम 14.4 डिग्री तक था, जो शुक्रवार को अधिकतम पारा 23.4 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। बीत रात का पार 1 डिग्री गिरकर एक डिजिट तक पहुंच गया है। बीते 36 घंटों में दिन- रात के पारे में 5 डिग्री तक गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में सर्दी और तेज होगी। 15-16 को बाड़मेर का न्यूनतम पारा 5-6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना भी जताई है।

मौसम विभाग का अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने प्रदेश भर के कई जिलों में आगामी दिनों में शीत लहर को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। कई इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। बाड़मेर में भी शनिवार से शीत लहर भी चलेगी। उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवा से पारे में लगातार गिरावट भी आएगी। अगले कुछ दिन तक पारे में गिरावट के साथ ही न्यूनतम पारा 6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना भी है। फसलों पर पाला पड़ने की भी संभावना भी है। इससे अरंडी व अन्य सब्जी की फसलों को नुकसान भी हो सकता है।

Also Read: राजस्थान में इस तारीख से शीतलहर का अलर्ट, यहाँ हुई जबरदस्त बारिश