Rajasthan Weather: राजस्थान के ज्यादातर जिलों में बढ़ी सर्दी , जानें आपके जिले में मौसम का हाल

 

Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम पर अब बड़ा अपडेट आ रहा है। अब प्रदेश में पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम जानकारों के मुताबिक यह राजस्थान पश्चिमी विक्षोभ के असर से हो रहा है। और राजस्थान के कई जिलों में तो रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे तक लुढ़क गया है। भारत के उत्तर के पहाड़ी राज्यों जम्मू, लद्दाख, हिमाचल में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से हुई बारिश और हिमपात (बर्फबारी) होने से  अब मैदानी राज्यों में ठिठुरन भी बढ़ने लगी है।

ग्वार के भावों में दिख रहा उछाल, बीते सप्ताह में 851 रूपये तक रही तेजी, जानें वजह

राजस्थान में इस सप्ताह तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज 

जयपुर मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में उत्तरी हवाओं का असर अब बढ़ने लगेगा। जिसके कारण रात में ठंड और अधिक बढ़ेगी। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में इस सप्ताह पारा न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस तक भी नीचे आ सकता है, जिसके कारण  रात में तेज सर्दी पड़ने लगेगी।

प्रदेश के इन जिलों में हो सकती है बारिश

आपको बता दें प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे तक पहुंच भी चुका है, तो वहीं प्रदेश के करीब सभी जिलों में अब दिन का तापमान भी करीब 32 डिग्री से नीचे तक दर्ज किया जा रहा है। सर्दी बढ़ने से खेतों में भी ओस नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में सक्रिय होने वाले दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण के बीकानेर संभाग के कई जिलों में बारिश भी हो सकती है।

ठंडी हवाओं से मैदानी राज्यों में पारा आएगा नीचे 

वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर होने से हवाएं उत्तर से पश्चिम की ओर भी आने लगेंगी। इन ठंडी हवाओं से मैदानी राज्यों में तापमान गिरेगा, जिसमें राजस्थान भी मुख्य रूप से शामिल है। और सीकर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं, अलवर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में रात में सर्दी का असर भी तेज होगा।