दर्दनाक- लूका-छिपी खेल में अनाज की टंकी में घुसे, दम घुटने से 5 बच्चों की मौत,
राजस्थान राज्य के जिले बीकानेर में लुका- छिपी खेल में बच्चों घर में रखी अनाज की टंकी में बंद हो गए, जिससे दम घुटने से 5 बच्चों की मौत हो गई. घटना क दोपहर करीब ढाई बजे उनके माता-पिता खेत से काम कर घर लौटे तब पता चला. इसके बाद घर में हड़कंप मच गया. हादसे की सूचना मिलने पर नापासर पुलिस पहुंच गई. शवों को टंकी से बाहर निकाला गया,
वहीं भीयाराम एवं उसकी पत्नी खेत गए हुए थे. दोपहर में करीब 2:30 बजे वापस लौटे. तब बच्चे घर में कहीं दिखाई नहीं दिए. भींयाराम अंदर कमरे में बैठ गया और उसकी पत्नी बच्चों को ढूंढने लगी. बच्चे कहीं नहीं मिले तो वह घर के आंगन में रखी अनाज की कोठी का ढक्कन खोल कर देखा तो उसका कलेजा फट गया. पांचों बच्चे अनाज की टंकी में बेसुध पड़े थे. वह चिल्लाई और आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया. फिर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकला तब तक पांचों बच्चों की मौत हो चुकी थी,