खेत में बेर तोड़ने पर हुई पीटाई से आहत 7वीं कक्षा के बच्चे ने लगाई फांसी,
हरियाणा प्रदेश के जिला करनाल के गांव निगदू में उम्र 14 वर्ष लड़के ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं जानकारी के मुताबिक सारा विवाद बेर तोड़ने को लेकर हुआ, जिसकी बाद उसकी पिटाई हुई, और आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली. करनाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं
Mar 22, 2021, 09:29 IST
हरियाणा प्रदेश के जिला करनाल के गांव निगदू में उम्र 14 वर्ष लड़के ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं जानकारी के मुताबिक सारा विवाद बेर तोड़ने को लेकर हुआ, जिसकी बाद उसकी पिटाई हुई, और आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली. करनाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है,
वहीं जानकारी के अनुसार 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले अंकुश ने पड़ोसी के खेत से बेर तोड़ लिए, जिसके बाद खेत मालिक ने उसकी पिटाई कर दी, वहीं बच्चे पर मोबाइल चोरी करने आरोप भी लगा दिया. इसी घटना से आहत होकर लड़के ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. लड़के की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतक लड़के के परिवार वालों से और दोस्तों से जानकारी एकत्रित की जा रही है,

