स्कूटी लेकर घर से गया बाहर, 30 मिनट बाद अधजली अवस्था में मिला शव,
हरियाणा के जिले हिसार में एयरपोर्ट और पॉलीटेक्निक कालेज के पास झाड़ियों में रविवार सुबह एक व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ. सूचना मिलने पर पड़ाव चैकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. प्राथमिक जांच में पुलिस ने हत्या का शक जताया है. परंतु मृतक की शिनाख्त होने पर उसके बेटे के बयान पर पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है. पुलिस ने सिविल अस्पताल में 2 डाक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों को सौंप दिया. इस बीच किसी ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंच जांच की,
विकास ने बताया कि वे रविवार सुबह 8 बजे स्कूटी में तेल डलवाने की बात कहकर घर से निकले थे. इसके बाद वापस नहीं आए. स्कूटी पर मिला यमुनानगर का नंबर घटनास्थल पर पुलिस ने स्कूटी बरामद कर इसके नंबर की जांच करवाई तो यह स्कूटी यमुनानगर के नंबर की निकली. पुलिस को स्कूटी से आरसी और चाबी बरामद हुई. आरसी के आधार पर पुलिस ने जांच की तो स्कूटी दयानंद सोनी की साली के नाम से मिली. पुलिस ने यमुनानगर में दयानंद के साढू अनिल से संपर्क किया. जिसके बाद अनिल ने मृतक के परिवार को सूचना दी गई,
वहीं स्कूटी के नंबर से परिवार से संपर्क किया गया. वहीं, आस-पड़ोस से भी मृतक के परिवार को सूचना मिली. जिसके बाद मृतक के बेटे विकास ने शव की शिनाख्त की, मनमोहन सिंह, एएसआइ, पड़ाव चौकी हिसार, पहली जांच में यह लगा था कि इस व्यक्ति की हत्या कहीं और की गई है और यहां लाकर जला दिया गया है. शव के शिनाख्त के बाद मृतक के बेटे के बयान पर मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है. नारायण चंद , डीएसपी , हिसार