उत्तर प्रदेश का यह शहर स्मार्ट सिटी टॉप 10 की रैंक में शामिल 
 

 

THE CHOPAL- भारत के 100 स्मार्ट शहरों में पहली बार कानपुर स्मार्ट सिटी टॉप 10 में शामिल हो गई है। स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में कानपुर को 10वीं रैंक मिली है। UP में आगरा और वाराणसी के बाद अपना शहर तीसरे पायदान पर भी है।पहली बार स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं को पूरा करने में कानपुर को 180 में से 153.93 अंक मिले हैं। दूसरे विभागों द्वारा कराए जाने वाले स्मार्ट सिटी के कार्यों में 60 में पूरे 60 अंक मिले। फंड का इस्तेमाल करने में 40 में 40 और पिछले माह भी रकम खर्च करने में 20 में पूरे 20 अंक मिले हैं। 

ये भी पढ़ें - गुजरात में दिखा 'बिपरजॉय'तूफान का खतरनाक रूप, तेज बारिश के साथ उखड़े पेड़ 

नानाराव पार्क में स्वीमिंग पूल के आधुनिकीकरण का काम पूरा होने से रैंकिंग में बहुत बड़ी उछाल आई है। इसका कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी भी हो चुका है। चुनाव के बाद इस पूल का शुभारंभ करने की तैयारी भी है। नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन के अनुसार देश के स्मार्ट मिशन शहरों की ताजा रैंकिंग जारी भी हुई है। उसमें कानपुर को 10 वीं रैंकिंग मिली है। कुछ ही परियोजनाओं का काम पूरा होना रह गया है। जल्द ही पूरा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - 100 सीटें तो हम हारे हुए है सीएम गहलोत, जानिए पूरा गणित 

आंकड़ों पर नजर-

- UP में आगरा और वाराणसी के बाद तीसरी रैंक
- फंड का इस्तेमाल और निर्माण करने में भी पूरे अंक
- 100 स्मार्ट शहरों की रैंकिंग जारी, पहले कानपुर की थी 16 वीं रैंक