Weather Updates: बादलों के आवागमन से शीत लहर रुकी, राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

 

Weather Updates: देश के मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और बर्फबारी के 23 जनवरी से 26 जनवरी के बीच बढ़ने की अनुमान जताया है। 23 जनवरी से 26 जनवरी तक देश के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान भी है।

भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में ओडिशा, असम, मेघालय और त्रिपुरा में 21 और 22 जनवरी को घने कोहरा छाए रहने की की बात भी कही है। आपको बता दें कि कल पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य के कई हिस्सों में भी कोहरा छाया रहा। रात के समय लोगों को भारी ठंड का भी सामना करना पड़ा। 

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को शीतलहर से कुछ राहत मिली और अगले पांच दिन कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान भी नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी सांझा की है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को दक्षिण हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग और बिहार के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप भी बना रहा। उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ भागों और पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के दूरदराज के हिस्सों में न्यूनतम तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के मध्य तक दर्ज किया गया। 

IMD ने एक बयान में बताया, ''बीती 15 जनवरी से 18 जनवरी तक राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रही। 19 जनवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इन क्षेत्रों के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर अब थम गई।'' बयान में कहा गया है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत में शीतलहर की कोई स्थिति भी नहीं है।

Also Read: Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड से राहत, अब इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी