जापान मे भूकंप के कारण बिजली बंद और लाखों लोग निकले घरों से बाहर ,जानिए
भारत में शुक्रवार रात लगे भूकंप के झटकों के करीब 20 घंटे बाद जापान में तेज भूकंप आया. भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। शनिवार रात आए भूकंप से डरकर लाखों लोग घरों से बाहर आ गए और यातायात थम गया। जापान के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति भी भंग हो गई। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. समुद्र में सुनामी आने का खतरा महसूस नहीं किया गया हैऔर जापान के मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र फुकूशीमा के नजदीक जमीन में 60 किलोमीटर अंदर था. जापान के समयानुसार भूकंप का तेज झटका रात 11.08 बजे लगा और उस समय देश के ज्यादातर लोग सो गए थे .