Bikes: इन बाइक्स की मांग भी कम नहीं हुई, सबसे ज्यादा बिक्री, जान लें कीमत
Best selling bikes: भारत में कारों की बिक्री का तेज विस्तार होने के बावजूद, बाइक्स की मांग कम नहीं हुई है। देश में लगातार महंगी से लेकर सस्ती तक नई-नई बाइक्स (Best 5 bikes ) लॉन्च हो रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में 5 सबसे लोकप्रिय बाइक्स कौन सी हैं? यह खबर आपको सबसे लोकप्रिय बाइक्स की जानकारी देती है..

The Chopal: भारत में लाखों युवा बाइक चलाते हैं क्योंकि यह एक जरूरत है। लोग अपनी आवश्यकताओं और पसंद के हिसाब से बाइक खरीदते हैं। देश भर में हर कोई अपनी पसंदीदा बाइक के बारे में बात करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस लंबी सूची में से हाल ही में सबसे अधिक बिकने वाली बाइक्स कौन सी हैं? इस खबर में पिछले महीने की सबसे बिकने वाली पांच बाइक्स के बारे में जानें
Hero Splendor -
हमेशा से लोगों की पहली पसंद हीरो स्प्लेंडर रही है। यह मुकाम पिछले महीने हीरो मोटोकॉर्प ने 2,07,763 यूनिट बेचकर हासिल किया हैं ।हीरो स्प्लेंडर प्लस, माइलेज के मामले में बेहतरीन बाइक है। यह भारत में 77,026 रुपये की शुरुआती कीमत पर चार विकल्पों और 22 रंगों में उपलब्ध है।
Honda Shine:
होंडा शाइन ने बिक्री में दूसरा स्थान हासिल करके अपनी लोकप्रियता दिखाई है। 1,54,561 बिक्री के साथ, यह बाइक अपनी माइलेज और कम कीमत के लिए जानी जाती है। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार होंडा शाइन बाइक चुन सकते हैं, जो चार विकल्पों और सात रंगों में उपलब्ध है। यह एक आकर्षक विकल्प है क्योंकि इसकी शुरुआती कीमत 83,251 रुपये एक्स शोरूम है।
Bajaj Pulsar -
Bajez Palser ने बिक्री में तीसरा स्थान हासिल किया। फरवरी में 87,902 पल्सर बाइक की बिक्री हुई। Bajaj PLR में नौ प्रकार की बाइक हैं, जो 85,677 रुपये से शुरू होती हैं। सबसे सस्ती बाइक पल्सर 125 है, जिसका 124.4cc का इंजन 11.8 bhp की ताकत उत्पन्न करता है। 199.5cc का इंजन वाली सबसे महंगी बाइक पल्सर RS 200 है।
Honda CD Deluxe -
Honda CD Deluxe ने बिक्री में चौथा स्थान हासिल किया। CD Deluxe की 70,581 बाइक बिकीं हैं। होंडा सीडी डीलक्स, अब होंडा सीडी 110 ड्रीम डीलक्स के नाम से जाना जाता है और यह एक लोकप्रिय बाइक है। यह सरल, किफायती और ईंधन बचाने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध है। यह 76,401 रुपये से शुरू होता है।
TVS Apache -
भारत में मोटरसाइकिल की मांग तेजी से बढ़ने के कारण TVS अपाचे एक लोकप्रिय ब्रांड बन गया है। अपाचे की किफायती कीमत, आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन प्रदर्शन से बहुत लोकप्रिय है। TVS अपाचे की रेंज में पांच मॉडल हैं, जो 95,000 रुपये से शुरू होते हैं। पिछले महीने अपाचे को 37,954 लोगों ने खरीदा, जिससे यह बिक्री की लिस्ट में पांचवें स्थान पर आ गया।