The Chopal

हर कोई खरीद रहा Hero की ये सस्ती बाइक, दूसरी कंपनियों की हो रही खटिया खड़ी

Hero Splendor Plus: हीरो स्प्लेंडर प्लस भारतीय बाजार में अपनी सिंपल डिजाइन, बेहतरीन माइलेज और किफायती रखरखाव के कारण काफी लोकप्रिय बनी हुई है। जनवरी 2025 के बिक्री आंकड़ों के मुताबिक, इस बाइक की 1,92,438 यूनिट्स बिकी हैं, जो इसकी जबरदस्त डिमांड को दर्शाता है।

   Follow Us On   follow Us on
हर कोई खरीद रहा Hero की ये सस्ती बाइक, दूसरी कंपनियों की हो रही खटिया खड़ी

The Chopal : देश में सस्ती बाइक की मांग तेजी से बढ़ी है। इस समय, हीरो, बजाज, TVS और होंडा जैसे टू-व्हीलर निर्माताओं के पास अच्छे शुरूआती मॉडल हैं। लेकिन लाखों में बिक्री होने वाली एक बाइक भी है। हीरो स्प्लेंडर प्लस लोगों को अपने सरल डिजाइन और किफायती इंजन से बहुत पसंद आ रहा है। बीते महीने इस बाइक की 1,92,438 यूनिट बेची गईं।

दिसंबर 2024 में Hero Splendor ने फिर से बिक्री में पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान कुल 1,92,438 बाइक बेची गईं। लेकिन दिसंबर 2023 में स्प्लेंडर ने 2,27,748 यूनिट बेचे। और इससे इसकी बिक्री में 15.50% की कमी भी हुई हीरो स्प्लेंडर की एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली में 77,176 रुपये से शुरू होती है।

Honda और Bajaj को छोड़ा पीछे

गत महीने होंडा शाइन ने 1,00,841 यूनिट की बिक्री की, जबकि बजाज पल्सर ने 65,571 यूनिट की बिक्री की। बजाज और होंडा हर महीने पूरी कोशिश करते हैं। स्प्लेंडर को पीछे छोड़ने में वह असफल रही।

Splendor Plus की सर्वाधिक बिक्री की वजह क्या है?

हीरो स्प्लेंडर प्लस लोगों को अपने सरल डिजाइन और किफायती इंजन से बहुत पसंद आ रहा है। हर उम्र के लोग इस बाइक चलाना पसंद करते हैं। हीरो स्प्लेंडर प्लस का दिल्ली में एक्स-शोरूम मूल्य 75,441 रुपये था। साथ ही, कंपनी की वेबसाइट पर इस बाइक की कीमत 1,735 रुपये बढ़ी है, जो 77,176 रुपये से शुरू होती है।

इंजन और गति

हीरो स्प्लेंडर प्लस में 100cc का एयर-कूल्ड, चार-स्ट्रोक, एक-सिलेंडर, OHC इंजन है, जो 5.9 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। यह इंजन चार स्पीड का गियरबॉक्स है। इस मोटरसाइकिल का बेहतर माइलेज प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से मिलता है। यह बाइक एक लीटर में 70 किलोमीटर चल सकती है।

इस मोटरसाइकिल में 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक है। 130 mm ड्रम ब्रेक रियर और फ्रंट पर हैं। यह बाइक किक और इलेक्ट्रिक स्टार्ट के साथ आती है। स्प्लेंडर प्लस का वजन 112 kg है। यह एक अच्छी बाइक है जो दिनचर्या के लिए उपयुक्त हो सकती है।इस बाइक में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मीटर हैं।हीरो स्प्लेंडर प्लस होंडा शाइन 100 से सीधा मुकाबला करता है।