हरियाणा के जिला झज्जर के गांव डीघल में रेपर से तूड़ी निकाल रहे एक ठेकेदार की बरसात के दौरान बिजली गिरने की घटना में मौत हो गई है. मृतक की पहचान पंजाब के संगरुर जिला के दड़बा निवासी लगभग उम्र 38 वर्ष धीरा सिंह पुत्र मिश्रा सिंह के रूप में हुई हैं. जो कि करीब 10 दिन पहले अपनी मशीन एवं अन्य साथियों के साथ इलाके में काम करने के लिए आया था. दोपहर बाद बदले मौसम के दौरान भी वह अपने अन्य साथियों के साथ क्षेत्र के खेतों में काम कर रहा था. इसी दौरान हुए इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं. खेत में अन्य काम करने वाले साथियों ने जब बिजली गिरने की आवाज सुनी तो वह काफी डर गए.
तब उन्होंने देखा की धीरा सिंह खेत में बेहोश हालत में पड़ा हैं. फिर जब देखा पता लगा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. सूचना पुलिस को दी गईं. जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया है. शिनाख्त के आधार पर मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई हैं.
वहीं प्रारंभिक रूप से सामने आई जानकारी के अनुसार करीब 15 से 20 लोगों का समूह मशीनों के साथ क्षेत्र में करीब 10 दिन पहले काम के लिए आया था. जिसमें धीरा सिंह भी अपने रेपर के साथ यहां पहुंचा था. जिस खेत में यह हादसा हुआ है. वहां 5 लोग काम कर रहे थे. जिसमें 2 चालक भी थे. धीरा सिंह की देखरेख में काम किया जा रहा था. एकाएक काम के दौरान ही तेज आवाज में बिजली गिरने की आवाज हुईं. जिससे नजदीक के खेतों में काम कर रहे किसान और मौजूदा दूसरे लोग भी डर गए. इधर, बिजली गिरने के बाद धीरा सिंह में जब किसी तरह की हलचल नहीं हुई तो मशीन पर काम कर रहे लोगों सहित अन्य ने उसे संभाला.