The Chopal

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता पर महंगाई की मार तेज, जानिए कीमतें

देश कोरोना की महामारी से लड़ रहा है और आम आदमी महंगाई से लड़ रहा है पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ रही है, देश की जनता महामारी में चौरतरफा महंगाई की मार झेल रही है. सरकारी तेल कंपनियों की और से आज फिर पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी
   Follow Us On   follow Us on
आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता पर महंगाई की मार तेज, जानिए कीमतें

देश कोरोना की महामारी से लड़ रहा है और आम आदमी महंगाई से लड़ रहा है पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ रही है, देश की जनता महामारी में चौरतरफा महंगाई की मार झेल रही है. सरकारी तेल कंपनियों की और  से आज फिर पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. आज डीजल की कीमत 29 से 30 पैसे तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 23 से 24 पैसे तक बढ़ी है।

आज राजधानी  दिल्ली में पेट्रोल का दाम 93.68 रुपये जबकि डीजल का दाम 84.61 रुपये प्रति लीटर है और मुंबई में पेट्रोल की कीमत 99.94 रुपये व डीजल की कीमत 91.87 रुपये प्रति लीटर है.

रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दुगना हो जाता है,

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता पर महंगाई की मार तेज, जानिए कीमतेंइन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल दाम रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं. डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं. वे खुद को खुदरा कीमतों पर ग्राहकों के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं. पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है,

अब आप पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा,