The Chopal

Aaj Ka Sona Bhav: सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, फिर से कम हुए गोल्ड के रेट

Gold Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट, MCX पर सोना 95,445 रुपये पर। जानिए क्यों सस्ता हो रहा है सोना, क्या आगे भी कम होंगे दाम और खरीदारी का सुनहरा मौका।
   Follow Us On   follow Us on
Aaj Ka Sona Bhav: सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, फिर से कम हुए गोल्ड के रेट

MCX Gold Rate: सोने के दामों में सोमवार को फिर गिरावट देखी गई है। कुछ ही दिनों में सोना 6 हजार रुपये तक सस्ता हो चुका है। दाम कम होने से आम लोगों के लिए ये अच्छी खबर है। सोने के दाम गिरने से लोगों को काफी राहत मिली है। आमतौर पर सोना इतनी जल्दी सस्ता नहीं होता, लेकिन इस बार कुछ ही दिनों में इसकी कीमत में अच्छी खासी गिरावट आ गई है।

आगे और सस्ता हो सकता है सोना

जानकारों का मानना है कि सोने की कीमतों में ये गिरावट आगे भी जारी रह सकती है। आने वाले दिनों में सोना और सस्ता हो सकता है। सिटी रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने के दाम और ज्यादा गिरने की संभावना है।

सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी

काफी समय बाद सोने के दामों में लगातार गिरावट आई है, जिससे सोना खरीदने वाले लोग खुश हैं। अब लोग सस्ते दाम पर सोना खरीद सकते हैं। एमसीएक्स पर सोना 25 रुपये टूटकर 95,445 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। लगातार दाम गिरने का सिलसिला जारी है।

चांदी भी सस्ती हुई

सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी के दामों में भी गिरावट देखी गई है। चांदी 28 रुपये सस्ती होकर 1,05,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। ट्रेड टेंशन कम होने की वजह से अब लोग गोल्ड और सिल्वर को सुरक्षित निवेश नहीं मान रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

विदेशी बाजारों में भी सोने के दाम गिरे हैं। सोना करीब 50 डॉलर टूटकर 3,275 डॉलर पर आ गया है। वहीं, चांदी भी 1 फीसदी गिरकर 36 डॉलर प्रति औंस से नीचे चली गई है। कच्चे तेल के दामों में भी 1 फीसदी की गिरावट आई है, जो अब 66 डॉलर के पास है।

क्यों सस्ता हो रहा है सोना

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते की अच्छी खबरों के चलते सोने के दाम गिर रहे हैं। व्यापारियों ने सोने में मुनाफावसूली शुरू कर दी है। साथ ही ट्रंप द्वारा लगाए गए टैक्स का खास असर न दिखने की वजह से भी सोना सस्ता हो रहा है।