The Chopal

FD Interest Rate: सीनियर सिटीजन को ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज दर, चेक करें डीटेल्स

जानिए 2025 में SBI, ICICI, HDFC और केनरा बैंक की नई FD ब्याज दरें। किस बैंक में मिल रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न? सही बैंक और FD अवधि चुनने के लिए पढ़ें पूरी जानकारी।
   Follow Us On   follow Us on
FD Interest Rate: सीनियर सिटीजन को ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज दर, चेक करें डीटेल्स

TheChopal, Digital Desk: फ़िक्स्ड डिपॉज़िट (FD) उन निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो अपने पैसे को सुरक्षित रखना चाहते हैं। यह आपको निश्चित और स्थिर ब्याज दर पर फायदा देता है। हालाँकि, हाल ही में SBI, ICICI बैंक, HDFC बैंक और केनरा बैंक जैसे बड़े बैंकों ने अपनी FD ब्याज दरें कम कर दी हैं। ये बदलाव पिछले 10 दिनों में 27 मई, 2025 तक हुए हैं। इसलिए, FD में निवेश करने से पहले सही बैंक और सही समय चुनना बहुत जरूरी है।

SBI की FD ब्याज दरें:

अगर आप SBI में फिक्स्ड डिपॉज़िट करते हैं, तो आपको सामान्य ग्राहक के रूप में सालाना 3.30% से 7.05% तक ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटीजन को थोड़ा ज्यादा ब्याज मिलता है, जो 3.5% से 7.35% के बीच होता है। और अगर आप सुपर सीनियर सिटीजन हैं (उम्र 80 साल या उससे ज्यादा), तो आपको 7.45% तक ब्याज मिल सकता है। सबसे ज्यादा ब्याज 444 दिन की FD पर मिलता है।

ICICI बैंक की FD ब्याज दरें:

ICICI बैंक में सामान्य ग्राहकों को 3% से 6.85% तक ब्याज मिलता है। सीनियर सिटीजन के लिए ये दर थोड़ी ज्यादा होती है, यानी 3.5% से 7.35% तक। सबसे ज्यादा ब्याज 18 महीने से 2 साल की FD पर दिया जाता है। अगर आप FD में निवेश करने जा रहे हैं तो अपनी उम्र और अवधि के हिसाब से सही विकल्प चुनना जरूरी है।

HDFC बैंक की FD ब्याज दरें

HDFC बैंक भी FD पर लगभग वही ब्याज देता है जो ICICI बैंक देता है। सामान्य ग्राहकों को 3% से 6.85% तक ब्याज मिलता है, जबकि सीनियर सिटीजन को 3.5% से 7.35% तक ब्याज मिलता है। सबसे ज्यादा ब्याज 15 महीने से लेकर 21 महीने की FD पर मिलता है।

केनरा बैंक की FD ब्याज दरें

केनरा बैंक में सामान्य ग्राहकों को 4% से 7% तक ब्याज मिलता है। वरिष्ठ नागरिकों को थोड़ा ज्यादा ब्याज मिलता है, जो 4% से 7.50% तक होता है। सबसे ज्यादा ब्याज 444 दिन की FD पर मिलता है। अगर आप FD में निवेश करना चाहते हैं तो अपनी जरूरत और उम्र के हिसाब से सही बैंक और अवधि चुनें।

News Hub