Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, खरीदारों के लिए यह राहत भरी खबर
Gold Price Today: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। सोने की खेतों में गिरावट के बीच खरीदारों के लिए यह राहत भरी खबर है। चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

The Chopal : भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जो आम खरीदारों के लिए एक राहत भरी खबर है, खासकर त्योहारों, शादियों या निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए। सोमवार 12 मई, हफ्ते के पहले दिन, सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। यहां सोने-चांदी की कीमतों को देश के प्रमुख शहरों में देखें
सोमवार 12 मई, हफ्ते के पहले दिन, सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते हफ्ते की तुलना में सोना 1800 रुपये सस्ता हुआ है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का मूल्य आज 96,900 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने का मूल्य 88,800 रुपये है। यहां सोने-चांदी की कीमतों को देश के प्रमुख शहरों में देखें।
12 मई 2025 को दिल्ली-मुंबई में सोने की कीमत
सोमवार 12 मई 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोना 88,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 24 कैरेट सोना 97,030 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 88,950 रुपये और 24 कैरेट सोना 96,880 रुपये पर मुंबई में कारोबार कर रहा है।
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
पटना | 88,800 | 96,880 |
बंगलुरु | 88,800 | 96,880 |
लखनऊ | 88,950 | 97,030 |
गाजियाबाद | 88,950 | 97,030 |
नोएडा | 88,950 | 97,030 |
जयपुर | 88,950 | 97,030 |
कोलकाता | 88,800 | 96,880 |
मुंबई | 88,800 | 96,880 |
चेन्नई | 88,800 | 96,880 |
दिल्ली | 88,950 | 97,030 |
24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट का मतलब क्या है?
आमतौर पर सोना तीन अलग-अलग कैटेगरी 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट में मिलता है। 24 कैरेट को शुद्धता के मामले में सबसे शुद्ध माना जाता है। इसमें 99 फीसदी सोना मिला होता है। जिसकी वजह से ये काफी लचीला होता है। यहीं कारण है कि इसका इस्तेमाल गहना बनाने में नहीं किया जाता।
चांदी की कीमत
शनिवार 12 मई 2025 को चांदी का मूल्य 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। चांदी पिछले हफ्ते की तुलना में 1,000 रुपये सस्ती हुई है।
सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?
भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।