The Chopal

Gold Price: लगातार लुढ़क रहे है सोने चांदी के दाम, सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर

Gold Price : सोना खरीदारों को अच्छी खबर मिली है। दरअसल, सोने का मूल्य घट गया है। साथ ही दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 4,200 रुपये गिर गई है। यही कारण है कि अगर आप सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह एक अच्छा अवसर हो सकता है। 

   Follow Us On   follow Us on
Gold Price: लगातार लुढ़क रहे है सोने चांदी के दाम, सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर

Gold Price Today : हाल ही में सोने की कीमतों में स्थिरता और कुछ जगहों पर मामूली गिरावट देखी गई है, जिससे सोना खरीदने की योजना बनाने वाले ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा समय साबित हो सकता है। बता दे की 16 दिसंबर, सोमवार को सोने का भाव गिर गया है। 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली में 78,030 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई में 77,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें भी घटी हैं। इस गिरावट के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे बाजार की स्थिति और रुपये की डॉलर के मुकाबले स्थिरता। यह देश के दसवीं सबसे बड़े शहरों में सोने की दर की जानकारी महत्वपूर्ण है।

भारत के विभिन्न शहरों में आज का सोने का भाव (10 ग्राम के हिसाब से):

शहर     22 कैरेट रुपए     24 कैरेट रुपए 
लखनऊ     71,540     78,030
चंडीगढ़     71,540     78,030
जयपुर     71,540     78,030
अहमदाबाद     71,440     77,930
भोपाल     71,440     77,930
हैदराबाद     71,390     77,880
मुंबई     71,390     77,880
कोलकाता     71,390     77,880
चेन्नई     71,390     77,880
दिल्ली     71,540     78,030

चांदी की कीमत -

16 दिसंबर को चांदी की कीमत 100 रुपये घटकर 92,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 13 दिसंबर को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 92,800 रुपये प्रति किलोग्राम से 4,200 रुपये गिर गई। यह दिसंबर महीने में चांदी में हुई सबसे बड़ी गिरावट है। साथ ही, चांदी की विदेशी बाजार की कीमत 1.42 प्रतिशत गिरकर 31.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। इस महीने चांदी का मूल्य बहुत गिर गया है।